NZ Beat SL, World Cup 2023: सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंचा न्यूजीलैंड, हाईवोल्टेज मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त

सेमीफ़ाइनल में आराम से पहुंचने के लिए न्यूज़ीलैंड के लिए इस मैच को जीतना काफ़ी ज़रूरी था. टीम की इस ज़रूरत को बखू़ूबी समझते हुए न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले तेज़ गेंदबाज़ों ने अपनी धारदार गेंदबाज़ी से श्रीलंका के ऊपरी क्रम को ध्वस्त किया और फिर बाक़ी का काम स्पिनरों ने कर दिया.

न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

बेंगलरु: न्यूजीलैंड अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका को विश्व कप मुकाबले में गुरुवार को 160 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच गया. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 46.4 ओवर में 171 रन पर समेटने के बाद 23.2 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर टूर्नामेंट में लगातार चार पराजय के बाद अपनी पहली जीत हासिल की. न्यूजीलैंड की 9 मैचों में यह पांचवी जीत है और वह 10 अंकों के साथ सेमीफाइनल के करीब आ गया है.

न्यूजीलैंड की सेमीफाइल की उम्मीदों का दारोमदार पांचवे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच के परिणाम पर निर्भर करेगा. इसमें पाकिस्तान को अपना नेट रन रेट सुधारने के लिए बड़ी जीत हासिल करनी होगी. न्यूज़ीलैंड का नेट रन रेट +0.922 है जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.036 है. NZ Beat SL, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में जाना लगभग तय

आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम को उसके ओपनर डेवोन कॉन्वे (45) और रचिन रवींद्र (42) ने 86 रन की तेज शुरुआत दी. हालांकि, इसके बाद लक्ष्य तक पहुंचते पहुंचते न्यूजीलैंड ने अपने पांच विकेट गंवाए. लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने मात्र 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 17 रन बनाये. फिलिप्स ने लगातार दो चौके मारकर कीवी टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचाया.

डेरिल मिचेल ने 31 गेदों पर 5 चौकों और 2 छक्को की मदद से 43 रन की दमदार पारी खेली. कप्तान केन विलियम्सन 14 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज ने 29 रन पर दो विकेट लिए जबकि महीश तीक्षणा और दुष्मंत चमीरा को 1-1 विकेट मिला.

इससे पहले महीश तीक्षणा (नाबाद 38) की संघर्षपूर्ण पारी और उनकी दिलशान मदुशंका (19) के साथ आखिरी विकेट के लिए 43 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी के बदौलत श्रीलंका ने 46.4 ओवर में 171 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया.

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कुसल परेरा (51) के तेज तर्रार अर्धशतक के बावजूद अपने नौ विकेट मात्र 128 रन पर खो दिए थे और उसकी पारी जल्दी सिमटती नजर आ रही थी. लेकिन महीश तीक्षणा और दिलशान मदुशंका ने आखिरी विकेट के लिए डट कर खेलते हुए महत्वपूर्ण साझेदारी की.

तीक्षणा ने 91 गेदों के संघर्ष में नाबाद 38 रन में तीन चौके लगाए जबकि मदुशंका ने 48 गेंदों पर 19 रन में दो चौके लगाए. श्रीलंका के ओपनर कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड कायम करते हुए मात्र 28 गेंदों पर 51 रन में 9 चौके और 2 छक्के लगाए. कुसल परेरा पांचवे बल्लेबाज के रूप में टीम के 70 के स्कोर पर आउट हुए. दूसरे छोर पर बल्लेबाजों का आना और जाना लगा रहा.

सेमीफ़ाइनल में आराम से पहुंचने के लिए न्यूज़ीलैंड के लिए इस मैच को जीतना काफ़ी ज़रूरी था. टीम की इस ज़रूरत को बखू़ूबी समझते हुए न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले तेज़ गेंदबाज़ों ने अपनी धारदार गेंदबाज़ी से श्रीलंका के ऊपरी क्रम को ध्वस्त किया और फिर बाक़ी का काम स्पिनरों ने कर दिया. श्रीलंका की पारी शायद इस स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती लेकिन थीक्षणा और मदुशंका के बीच अंतिम विकेट के लिए बढ़िया साझेदारी हुई.

न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 37 रन पर तीन विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने जबकि, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और रचिन रवींद्र ने दो-दो विकेट हासिल किए.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड