एडम जाम्पा ने कहा- कुलदीप यादव और राशिद खान की तरह कुशल नहीं, लेकिन मजबूत चरित्र का धनी हूं

आस्ट्रेलियन लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने गुरुवार को कहा है कि वह बेशक कुलदीप यादव और राशिद खान की तरह ज्यादा कुशल गेंदबाज न हों लेकिन वह मजबूत चरित्र के धनी हैं, जो उन्होंने पहले वनडे में भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ दिखाया था. जाम्पा ने कोहली को वनडे में चार बार और टी-20 में दो बार आउट किया है.

एडम जाम्पा (Photo Credits: IANS)

आस्ट्रेलियन लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने गुरुवार को कहा है कि वह बेशक कुलदीप यादव और राशिद खान की तरह ज्यादा कुशल गेंदबाज न हों लेकिन वह मजबूत चरित्र के धनी हैं, जो उन्होंने पहले वनडे में भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ दिखाया था. जाम्पा ने कोहली को वनडे में चार बार और टी-20 में दो बार आउट किया है. दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे शुक्रवार को खेला जाना है. मैच की पूर्व संध्या पर जाम्पा ने कहा, "मेरी सोच आक्रामक रहने वाली है. मुझे लगता है कि जब आप बैकफुट पर रहते हो और आपकी मानसिकता रक्षात्मक रहती है तब कोहली आप पर हावी होते हैं. उन जैसे खिलाड़ियों के सामने भारत में खेलने के लिए सबसे अहम है कि आपका चरित्र मजबूत हो."

विराट ने मुंबई में खेले गए वनडे से पहले जाम्पा की तारीफ की थी. इसे लेकर इस लेग स्पिनर ने कहा, "यह विराट की तरफ से मिलने वाली बड़ी तारीफ है. मैं बेशक सबसे योग्य लेग स्पिनर नहीं हूं जैसा कि कुलदीप यादव और राशिद खान हैं, लेकिन एक चीज मेरे पास है वो है मजबूत चरित्र." आस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारत को 10 विकेट से हरा दिया था. उस मैच में जाम्पा ने अपनी ही गेंद पर कोहली का शानदार कैच पकड़ा था.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: एडम जाम्पा ने आईसीसी आचार संहिता का किया उल्लंघन, अंपायर के खिलाफ इस्तेमाल किए गलत शब्द

उन्होंने कहा, "आप जानते हो कि आपकी गेंद पर बाउंड्रीज लगेंगी, लेकिन इससे अगर आप प्रभावित होते हो तो अपने लिए ही स्थिति बिगाड़ोगे. मैंने उन्हें पहले कई बार आउट किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ है. वह फिर भी 100 की स्ट्राइक रेट से रन करते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

ICC Six Men's ODI Centuries On Same Day: आईसीसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! एक ही दिन वनडे क्रिकेट में जड़े गए 6 शतक, विराट कोहली-शुभमन गिल समेत इन बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराया, 2-0 से सीरीज बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा वनडे, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट