Nicholas Pooran New Record: निकोलस पूरन ने आईपीएल में पुरे किए 2000 रन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इंडियन प्रीमियर लीग में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. पूरन ने यह उपलब्धि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की. इस मैच में पूरन ने 36 गेंदों में सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87* रन बनाकर अपनी विस्फोटक पारी खेली.
Nicholas Pooran New Record: लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इंडियन प्रीमियर लीग में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. पूरन ने यह उपलब्धि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की. इस मैच में पूरन ने 36 गेंदों में सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87* रन बनाकर अपनी विस्फोटक पारी खेली. पूरन की यह पारी लखनऊ को एक बड़े स्कोर तक ले गई. उनकी पारी का सबसे खास पल 18वें ओवर में ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की गेंदबाजी के दौरान आया. जिसमें उन्होंने दो छक्के और तीन चौके लगाए. इस दौरान पूरन ने अपनी इस पारी से के बड़ी उपलब्धि हासिल की.
पूरन ने 81 मैचों की 78 पारियों में 34.86 की औसत और 168.88 की स्ट्राइक रेट से 2,057 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक भी लगाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87* है. रसेल ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 1,120 गेंदें खेलीं. उसके बाद पूरन 1,198 गेंदों का सामना करके 2,000 आईपीएल रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं भारतीय बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग 1,211 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं.
इसके अलावा मौजूदा आईपीएल 2025 में पूरन सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और ऑरेंज कैप उनके पास है. उन्होंने पांच मैचों में 72.00 की औसत और 225.00 की स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए हैं. उन्होंने तीन अर्द्धशतक बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87* है. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 24 छक्के लगाए हैं. 2019-21 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलने के बाद पूरन एलएसजी के लिए खेल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

