New Zealand vs Sri Lanka, ICC Cricket World Cup 2019 Weather and Pitch Report: देखें आज के मैच में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के तीसरे मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sofia Gardens) मैदान में न्यूजीलैंड (New Zealand) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है. दोनों ही टीमें आज के इस मैच से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का अपना आगाज करेंगी. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा, वहीं मैच का टॉस 2:30 बजे होगा.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के तीसरे मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sofia Gardens) मैदान में न्यूजीलैंड (New Zealand) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है. दोनों ही टीमें आज के इस मैच से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का अपना आगाज करेंगी. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा, वहीं मैच का टॉस 2:30 बजे होगा.

बता दें कि वर्ल्ड के मैचों से पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पहले मैच में भारत जैसी मजबुत टीम को मात दी थी, लेकिन कीवी टीम अपने दूसरे अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज तरीके से पिट गई थी. वहीं श्रीलंका की बात करें तो दिमुथ करुणारत्ने की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम अपने दोनों अभ्यास मैच में हार गई थी. इसी बीच आइए एक नजर डालतें है सोफिया गार्डन्स मैदान के पिच और मौसम की रिपोर्ट पर जो निचे गया है.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of New Zealand vs Sri Lanka ICC World Cup 2019: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

कैसा रहेगा मौसम का हाल:

कार्डिफ में पिछले सप्ताह कुछ-कुछ समय के अंतराल पर बारिस हुई थी, लेकिन अब यहां का मौसम साफ हो गया है. Accuweather.com की रिपोर्ट के अनुसार आज यानि शनिवार को यहां का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दोपहर के समय हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी सकती है.

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मौसम की जानकरी (Photo Credits: Accuweather.com)

पिच रिपोर्ट:

सोफिया गार्डन्स मैदान की बात करें तो इस विकेट पर सीमर्स को हमेशा सहायता मिली है. ऐसा माना जा रहा है कि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के सीमरों को कुछ मदद मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढता जाएगा वैसे-वैसे विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल हो जाएगी. ऐसा माना जा रहा है कि मध्य के ओवरों में स्पिनर अपनी प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोनिल मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर.

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनाडरे, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप.

Share Now

संबंधित खबरें

India Cricket Schedule 2026-27: भारतीय टीम का घरेलू सीजन का ऐलान, 4 बड़ी टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, 22 मैचों का पूरा शेड्यूल जारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स