New Zealand vs South Africa, 1st T20I Bay Oval Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

न्यूजीलैंड बनाम साउथ-अफ्रीका पहला टी20 में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है, जबकि न्यूजीलैंड टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का एक अच्छा मिश्रण है. न्यूजीलैंड टीम को इस सीरीज में घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा जिसके चलते इस पहले मैच में न्यूजीलैंड टीम थोड़ा आगे नजर आ रही है.

दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Bay Oval Weather Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) करेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में होगी. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Stats And Preview: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

न्यूजीलैंड बनाम साउथ-अफ्रीका पहला टी20 में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है, जबकि न्यूजीलैंड टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का एक अच्छा मिश्रण है. न्यूजीलैंड टीम को इस सीरीज में घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा जिसके चलते इस पहले मैच में न्यूजीलैंड टीम थोड़ा आगे नजर आ रही है.

इस सीरीज में दोनों टीमें युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगी. न्यूजीलैंड टीम में डेवॉन कॉनवे,टिम रॉबिन्सन तथा टॉम लैथम की वापसी हो रही है तो दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. दोनों टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही. इस पहले मैच में दोनों टीमों की कोशिश श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी और अब इस सीरीज में जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 8 मुकाबलों में जीत मिली है.

माउंट माउंगानुई मौसम और बारिश का पूर्वानुमान

मौसम रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान आसमान आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है. हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना काफी कम बताई जा रही है. ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है. मैच के समय तापमान लगभग 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. समुद्री हवाएं चलने की संभावना है, जिससे गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है और बल्लेबाजों को थोड़ी चुनौती मिल सकती है.

बे ओवल की ड्रेनेज व्यवस्था

माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान की ड्रेनेज व्यवस्था काफी अच्छी मानी जाती है. अगर हल्की बारिश भी होती है तो मैदान जल्दी सूख जाता है और मैच दोबारा शुरू कराया जा सकता है. ऐसे में मौसम के कारण मैच पूरी तरह रद्द होने की संभावना काफी कम है.

माउंट माउंगानुई मौसम (Mount Maunganui Weather Updates Live)

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है. दृश्यता सामान्य रहने की उम्मीद है, जिससे मैच बिना किसी बड़ी रुकावट के खेला जा सकता है.

सीरीज की स्थिति और मुकाबले की अहमियत

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह पांच मैचों की टी20 सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. न्यूजीलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 1st T20I Match Playing Prediction)

न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककोन्ची, टिम रॉबिन्सन.

दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Stats And Preview: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

New Zealand vs South Africa 1st T20I Match Live Streaming In India: कल न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: कल न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\