New Zealand vs Pakistan ODI Series: न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं पाकिस्तान का प्रदर्शन, इतने वनडे सीरीज किया अपने नाम; अब मोहम्मद रिजवान के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 119 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए है. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 61 मुकाबले अपने नाम किए है. न्यूजीलैंड की टीम को 54 मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला और 1 मैच बराबरी पर रहा हैं.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st ODI Match: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला शनिवार यानी 29 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नेपियर (Napier) के मैकलीन पार्क स्टेडियम (McLean Park Stadium) में भारतीय समयानुसार देर रात 3:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली गई. न्यूजीलैंड की टीम ने 4-1 से यह सीरीज अपने नाम कर ली. अब वनडे सीरीज (ODI Series) में पाकिस्तान की टीम अपनी लाज बचना चाहेगी. इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान टॉम लैथम (Tom Latham) के कंधों पर थीं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) करेंगे. New Zealand vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों का प्रदर्शन

दोनों टीमें 29 मार्च से वनडे सीरीज में टकराएंगी. वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में दो दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की वापसी होगी. ये दोनों धुरंधर टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे.चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था. पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज खेलने गई थी. इस टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला था.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs NZ Head To Head)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 119 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए है. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 61 मुकाबले अपने नाम किए है. न्यूजीलैंड की टीम को 54 मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला और 1 मैच बराबरी पर रहा हैं.

बता दें कि न्यूजीलैंड की धरती पर पाकिस्तान की टीम 1973 से ही वनडे सीरीज खेल रही है. तब से लेकर आज तक पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड की धरती पर अभी तक महज दो ही वनडे सीरीज जीत पाई है.

1994 में पाकिस्तान ने मचाया था कोहराम

न्यूजीलैंड की धरती पर पाकिस्तान ने पहली वनडे सीरीज साल 1994 में जीती थी. उस समय पाकिस्तान की कमान सलीम मलिक के हाथों में थीं. तब दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसमें पाकिस्तानी टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की थी. उस सीरीज में पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने सबसे ज्यादा 11 विकेट चटकाए थे. पाकिस्तान को वो सीरीज जितवाने में वकार यूनिस ने अहम भूमिका निभाई थीं.

दूसरी बार शाहिद अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान ने मारी बाजी

न्यूजीलैंड की धरती पर पाकिस्तान ने दूसरी वनडे सीरीज साल 2011 में जीती थी. तब दोनों टीमों के बीच 6 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले हुए थे. उस सीरीज में पाकिस्तान की टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए थे. उस समय पाकिस्तान की अगुवाई शाहिद अफरीदी कर रहे थे.

मोहम्मद रिजवान के पास इतिहास रचने का मौका

अब अगर मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीत जाती है, तो वह तीसरे ऐसे पाकिस्तानी कप्तान बन जाएंगे, जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतेगा. लेकिन इसके लिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करना होगा. क्योंकि न्यूजीलैंड की धरती पर पाकिस्तान ने आखिरी वनडे सीरीज 14 साल पहले जीती थी.

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में थीं. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था. इस टूर्नामेंट को जीतना बहुत दूर की बात, पाकिस्तानी टीम एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो पाई थी. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में कई बदलाव भी किए गए. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान की टीम 14 साल बाद न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीत पाती हैं या उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ ODI Series) के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार यानी 29 मार्च को नेपियर में खेला जाएगा. भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण सुबह 3:30 बजे से होगा. सीरीज का दूसरा वनडे 02 अप्रैल को हैमिल्टन में खेला जाएगा. जबकि तीसरा और आखिरी वनडे मैच 05 अप्रैल को माउंट मानुगेई में होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\