New Zealand vs Pakistan 2nd T20 2025 Live Scorecard: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20, यहां एक क्लिक पर देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 18 मार्च को डुनेडिन (Dunedin) के यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम (University Oval) में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

NZ vs PAK (Photo: @BLACKCAPS/X)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd T20I 2025 Live Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 18 मार्च को डुनेडिन (Dunedin) के यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम (University Oval) में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल को हाथों में है. जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा कर रहे हैं. दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव हुए हैं. न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में काइल जैमीसन और टीम रॉबिन्सन की जगह जेम्स नीशम और बेन सीयर्स को मौका दिया गया है. जबकि पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में अबरार अहमद की जगह हारिस रऊफ को शामिल किया गया. नीचे आप एक क्लिक पर इस मैच का लाइव स्कोरकार्ड देख सकतें हैं.

यहां देखिए न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का लाइव स्कोरकार्ड

यह भी पढें: Namibia vs Canada 1st T20 2025 Live Streaming: आज नामीबिया और कनाडा के बीच पहले टी20 में होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बेन सीयर्स: बेन सीयर्स को कीवी टीम की प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है. बेन सीयर्स एक तेज गेंदबाज हैं. जिनके पास 18 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 20 विकेट लेने का अनुभव है. पिछले मैच में काइल जैमीसन ने अच्छी गेंदबाजी की थी. लेकिन उनको इस मैच से बाहर कर दिया गया.

जेम्स नीशम: जेम्स नीशम को भी कीवी टीम ने अपने प्लेइंग 11 में मौका दिया है. जेम्स नीशम ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. जो गेंद और बल्ले से कमाल कर सकतें हैं. नीशम के पास 79 मैचों में 944 रन और 39 विकेट का अनुभव है.

हारिस रऊफ: हारिस रऊफ की प्लेइंग 11 में अबरार अहमद की जगह एंट्री हुई है. हारिस रऊफ ने 80 टी20 मैचों में 21.27 की औसत से 110 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा इस मैच एम् शाहीन अफरीदी के साथ वह पाकिस्तानी गेंदबाजी क्रम को संभालेंगे.

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, अब्दुल समद, खुशदिल शाह, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड