New Zealand vs Pakistan, 2nd ODI Match Winner Prediction: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में दो दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की वापसी हुई. ये दोनों धुरंधर टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे. चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था. पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज खेलने गई थी.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज 2025 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 2nd ODI Match Toss Prediction: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला कल यानी 2 अप्रैल को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क स्टेडियम (Seddon Park Stadium) में भारतीय समयानुसार देर रात 3:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 73 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं. New Zealand vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: इस दिन खेला जाएगा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 344 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 345 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 44.1 ओवर में महज 271 रन बनाकर सिमट गई.

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में दो दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की वापसी हुई. ये दोनों धुरंधर टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे. चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था. पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज खेलने गई थी. इस टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला था. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs NZ Head To Head)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 120 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए है. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 61 मुकाबले अपने नाम किए है. न्यूजीलैंड की टीम को 55 मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला और 1 मैच बराबरी पर रहा हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (NZ vs PAK Match Winner Prediction)

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर न्यूजीलैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. न्यूजीलैंड के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे दूसरा वनडे इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 65%

पाकिस्तान की जीत की संभावना: 35%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: विल यंग, ​​मार्क चैपमैन, निक केली, हेनरी निकोल्स, नाथन स्मिथ, डेरिल मिशेल, मिशेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकब डफी, बेन सियर्स, विलियम ओरोर्के.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, खुशदिल शाह, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेट कीपर), सलमान आगा, फहीम अशरफ, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर.

Share Now

Tags

AK vs NZ Head To Head HAMILTON Hamilton Pitch Report Hamilton Weather Hamilton Weather Report Hamilton Weather Update Michael Bracewell Mohammad Rizwan new zealand national cricket team New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Where To Watch New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team New Zealand vs Pakistan New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Live Score New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Live Scorecard New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Live Streaming New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Live Streaming In India New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Score New Zealand vs Pakistan 2nd ODI Scorecard New Zealand vs Pakistan Live Score New Zealand vs Pakistan Live Scorecard New Zealand vs Pakistan Live Streaming New Zealand vs Pakistan Live Streaming In India New Zealand vs Pakistan Score New Zealand vs Pakistan Scorecard NZ vs PAK 2nd ODI Match Toss Prediction NZ vs PAK 2nd ODI Match Toss Winner Prediction NZ vs PAK 2nd ODI Pitch Report NZ vs PAK Head To Head NZ vs PAK Live Score NZ vs PAK Live Scorecard NZ vs PAK Live Streaming nz vs pak live streaming in india NZ vs PAK Match Winner Prediction NZ vs PAK ODI Series 2025 NZ vs PAK Pitch Report NZ vs PAK Score NZ vs PAK Scorecard NZ vs PAK Toss Prediction NZ vs PAK Toss Winner Prediction Pakistan national cricket team Seddon Park Seddon Park Pitch Report Where To Watch New Zealand vs Pakistan Where To Watch New Zealand vs Pakistan 2nd ODI न्यूजीलैंड बनाम पाक दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट न्यूजीलैंड बनाम पाक पिच रिपोर्ट न्यूजीलैंड बनाम पाक लाइव स्ट्रीमिंग न्यूजीलैंड बनाम पाक स्कोर न्यूजीलैंड बनाम पाक हेड टू हेड न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान भारत में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग माइकल ब्रेसवेल मोहम्मद रिजवान सेड्डन पार्क सेड्डन पार्क पिच रिपोर्ट हैमिल्टन हैमिल्टन पिच रिपोर्ट हैमिल्टन मौसम हैमिल्टन मौसम अपडेट हैमिल्टन मौसम रिपोर्ट

\