New Zealand vs Pakistan 1st T20 2025 Scorecard: पहले टी20 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 92 रन का टारगेट, जैकब डफ़ी ने झटके 4 विकेट
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 16 मार्च को क्राइस्टचर्च (Christchurch ) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 1st T20 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 16 मार्च को क्राइस्टचर्च (Christchurch ) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी पाकिस्तान की टीम निराशाजनक प्रदर्शन किया. पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही. शुरूआती 3 ओवर में 3 रन पर पाकिस्तान ने अपने 3 विकेट खो दिए. पाकिस्तान की टीम 18.4 ओवर में 91 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से ख़ुशदिल शाह ने 30 गेंदों में सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. इस दौरान ख़ुशदिल शाह ने 3 छक्के लगाए.
इसके अलावा कप्तान सलमान आगा 18 रन और जहानदाद खान 17 रन दिए. जबकि मोहम्मद हारिस और हसन नवाज बिना खाता खोले आउट हो गए. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफ़ी ने जबरदस्त गेंदबाजी की. जैकब डफ़ी ने 3.4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए. डफ़ी के अलावा काइल जैमीसन ने भी शानदार गेंदबाजी की. काइल जैमीसन ने 4 ओवर में 1 मैदान फेकर 8 रन दिए और 3 विकेट झटके. ईश सोढ़ी को 2 विकेट मिला.
फिलहाल पाकिस्तान के लिए यह मैच काफी मुश्किल है. क्योंकि न्यूजीलैंड के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. मेजबान टीम के पास सीरीज में बढ़त बनाने का अच्छा मौका है. पाकिस्तानी गेंदबाजों को अपना दमखम दिखाना होगा. शुरुआत स्पेल में विकेट चटकाने की कोशिश होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2025 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

