New Zealand vs England, 3rd ODI Match Scorecard: वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को महज 222 रनों पर समेटा, ब्लेयर टिकनर ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 44 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद जोस बटलर और सैम करन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 97 रन तक लेकर गए.

न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025 Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 1 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंग्टन (Wellington) के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया. अब तीसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: ICC Women’s ODI World Cup 2025 Final: वर्ल्ड कप फाइनल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, भारतीय महिला टीम इतिहास रचने से महज एक कदम दूर

मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने मौजूदा वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों ही मुकाबले जीतकर इंग्लैंड पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. ऐसे में अब उनकी निगाहें इंग्लिश टीम को व्हाइटवॉश करने पर टिकी होंगी, वहीं दूसरी तरफ मेहमान टीम किसी भी हाल में वेलिंगटन वनडे जीतकर सीरीज को एक पॉजिटिव एंड देना चाहेगी.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 98 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली हैं. इंग्लैंड की टीम को 45 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को 47 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, चार मैच बेनतीजा रहा हैं और दो मैच टाई पर समाप्त हुए.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 44 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद जोस बटलर और सैम करन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 97 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवरों में महज 222 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 68 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जेमी ओवरटन ने 62 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए. जेमी ओवरटन के अलावा जोस बटलर ने 38 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को जैकब डफी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. ब्लेयर टिकनर के अलावा जैकब डफी ने तीन विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 223 रन बनाने हैं. न्यूजीलैंड की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 222/10, 40.2 ओवर (जेमी स्मिथ 5 रन, बेन डकेट 8 रन, जो रूट 2 रन, हैरी ब्रूक 6 रन, जैकब बेटेल 11 रन, जोस बटलर 38 रन, सैम करन 17 रन, जेमी ओवरटन 68 रन, ब्रायडन कार्से 36 रन, जोफ्रा आर्चर 16 रन और आदिल राशिद नाबाद 1 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (जैकब डफी 3 विकेट, जैकरी फॉल्क्स 2 विकेट, ब्लेयर टिकनर 4 विकेट और मिशेल सैंटनर 1 विकेट).

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England ODI Stats At Lords: लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Zimbabwe vs Bangladesh 2nd T20I Dream11 Prediction: बुलावायो में आज जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करेगी जिम्बाब्वे या बांग्लादेश करेगा वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd T20I Match Queens Sports Club Pitch Report: बुलावायो में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट