क्रिकेट

New Zealand vs Afghanistan, ICC Cricket World Cup 2019 Weather and Pitch Report: देखें आज द काउंटी ग्राउंड में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 13वें मुकाबले में आज न्यूजीलैंड (New Zealand) का मुकाबला अफगानिस्तान (Afghanistan) के साथ है. यह मैच टॉन्टन के द काउंटी ग्राउंड (The County Ground) में खेला जाएगा. मैच लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार शाम 6 बजे से किया जाएगा.

New Zealand vs Afghanistan, ICC Cricket World Cup 2019 Weather and Pitch Report: देखें आज द काउंटी ग्राउंड में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

NZ vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 13वें मुकाबले में आज न्यूजीलैंड (New Zealand) का मुकाबला अफगानिस्तान (Afghanistan) के साथ है. यह मैच टॉन्टन के द काउंटी ग्राउंड (The County Ground) में खेला जाएगा. मैच लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार शाम 6 बजे से किया जाएगा.

बता दें कि आज के मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है, वहीं छुपा रुस्तम का तमगा लेकर विश्व कप में आई अफगानिस्तान अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है. आज के मैच में अफगानिस्तान की टीम अपने हार के सिलसिले को तोड़ने की कोशिश करेगी. अगर बात करें आज द काउंटी ग्राउंड के मौसम और विकेट के बारे तो इस प्रकार है-

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of New Zealand vs Afghanistan ICC World Cup 2019: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

कैसा रहेगा मौसम का हाल:

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच के दौरान टॉन्टन में आज धूप रहेगी लेकिन दोपहर को बारिश होने का अनुमान है. खबर के अनुसार शुरुआत के वक्त तो बारिश परेशान नहीं करेगी, लेकिन मैच के बीच में बारिश की वजह से मैच रोका जा सकता है। हालांकि मौसम में कभी भी बदलाव हो सकता है.

कैसा रहेगा विकेट का हाल:

टॉन्टन के द काउंटी ग्राउंड (The County Ground) में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. इसलिए पिच हरी-भरी और घास के वजह से थोड़ी नम है. इस विकेट पर एक बार फिर से तेज गेदबाजों का जलवा देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- England vs Bangladesh, ICC Cricket World Cup 2019 Weather and Pitch Report: देखें आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

संभावित टीमें इस प्रकार है:

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिस हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद.

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).