New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. पिछले मैच में कगिसो रबाडा और केशव महाराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. बल्लेबाजी में डेवाल्ड ब्रेविस से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Credit: Wikipedia)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप डी इन दोनों टीमों ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं. पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है. इस मुकाबले का रिजल्ट ग्रुप टॉपर निर्धारित करेगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडन मार्करम (Aidan Markram) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. पिछले मैच में कगिसो रबाडा और केशव महाराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. बल्लेबाजी में डेवाल्ड ब्रेविस से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

न्यूजीलैंड ने UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ 174 रन का लक्ष्य बिना विकेट खोए ही हासिल कर लिया था. सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट और फिन एलन ने कमाल की पारियां खेली थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन खिलाड़ियों से एक और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में भी टीम बेहतर करना चाहेगी.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच अबतक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को महज छह मैचों में जीत मिली हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी तीन मैचों में न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी है. इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं. न्यूजीलैंड को भी अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत मिली है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं. लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं. यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है. ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच रोचक मुकाबला मिल सकता है.

अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 14 फरवरी को अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री रहने का अनुमान है. दिन में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में मैच बिना किसी खलल के होने की संभावना है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 24th Match Playing Prediction)

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी.

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड