NZ vs PAK 3rd T20I 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 205 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, मार्क चैपमैन ने खेली तूफानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.
New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज(T20I Series) का तीसरा मुकाबला 21 मार्च(शुक्रवार) को ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क(Eden Park) में खेला जा रहा हैं. एडेन पार्क में खेले जा रहे न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, न्यूजीलैंड को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन मार्क चैपमैन ने किया, जिन्होंने 44 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े और 213.64 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. हालांकि, वह शतक पूरा नहीं कर सके और 13वें ओवर में शादाब खान के हाथों कैच आउट हो गए. टीम की शुरुआत खराब रही, जब फिन एलेन बिना खाता खोले ही शहीन अफरीदी का शिकार बने. टिम सीफर्ट (19) और डेरिल मिचेल (17) ने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। कप्तान माइकल ब्रेसवेल (31) ने भी उपयोगी पारी खेली. निचले क्रम में इश सोढ़ी (10) और बेन सियर्स (7) ने मिलकर टीम को 204 तक पहुंचाया.
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में ताबड़तोड़ रन बनाए. हारिस रऊफ (4 ओवर, 29 रन, 3 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि शाहीन अफरीदी (4 ओवर, 36 रन, 2 विकेट) ने भी अच्छी गेंदबाजी की. अबरार अहमद और अब्बास अफरीदी को भी 2-2 विकेट मिले. अब पाकिस्तान को 205 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए शानदार बल्लेबाजी करनी होगी. न्यूजीलैंड पहले ही सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है, ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

