क्रिकेट

New Zealand vs Pakistan 2nd T20 2025 Scorecard: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, यहां देखें स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 18 मार्च को डुनेडिन (Dunedin) के यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम (University Oval) में खेला गया. इस मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया.

New Zealand vs Pakistan 2nd T20 2025 Scorecard: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, यहां देखें स्कोरकार्ड
Tim Seifert, Finn Allen (Photo: X/@ESPNcricinfo)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd T20I 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 18 मार्च को डुनेडिन (Dunedin) के यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम (University Oval) में खेला गया. इस मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथी ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की. इस मैच में टिम सीफ़र्ट और फिन एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. टिम सीफ़र्ट ने 22 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 5 छक्के लगाए. टिम सीफ़र्ट को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा फिन एलन ने 16 गेंदों में 38 रन ठोके.

यह भी पढें: IPL 2025 से पहले बेंगलुरु में RCB अनबॉक्स इवेंट के दौरान प्रशंसकों ने दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स के लिए ‘एबीडी एबीडी’ का लगाया नारा, वीडियो हुआ वायरल

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश के कारण मैच को 15 ओवर का कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से कप्तान सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. जिमसें 4 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके अलावा शादाब खान ने 26 रन और शाहीन अफरीदी 22 रन का योगदान दिया.दूसरी ओर, कीवी टीम की ओर से जैकब डफ़ी ने फिर एक बार मेहमान टीम को शुरूआती झटके दिए. जैकब डफ़ी ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 इसके चटकाए. जबकि बेन सियर्स, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी को भी 2-2 विकेट मिले.

136 रनों के पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 13.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 137 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफ़र्ट ने 45 रन और फिन एलन 38 रन बनाए. अंत में मिचेल हे ने 16 गेंदों में 21 रन बनाकर मैच को खत्म किया. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2025 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).