क्रिकेट

New Zealand Beat India, 3rd Test Match: वानखेड़े टेस्ट में एजाज पटेल ने रचा इतिहास, भारतीय सरजमीं पर ऐसा करने वाले बने वर्ल्ड के इकलौते गेंदबाज

वानखेड़े में खेले गए तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर एजाज पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इस मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. एजाज पटेल इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के बाद एक खास लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं. वानखेड़े स्टेडियम में गए इस मुकाबले की पहली पारी में एजाज पटेल ने 21.4 ओवर में 103 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

New Zealand Beat India, 3rd Test Match: वानखेड़े टेस्ट में एजाज पटेल ने रचा इतिहास, भारतीय सरजमीं पर ऐसा करने वाले बने वर्ल्ड के इकलौते गेंदबाज
अजाज पटेल (Photo Credits: Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 3rd Test Match Day 3 Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 1 नवंबर से खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम ने टीम इंडिया (Team India) को 25 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 3-0 से सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया. टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने नया इतिहास रच दिया हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीती हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कंधों पर थीं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे थे. IND vs NZ 3rd Test 2024 Day 3 Scorecard: तीसरे टेस्ट में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 25 रनों से हराया, घर में टीम इंडिया ने पहली बार झेला क्लीन स्वीप, अजाज पटेल ने झटकें 6 विकेट, देखें मैच का स्कोरकार्ड

वानखेड़े में खेले गए तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर एजाज पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इस मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. एजाज पटेल इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के बाद एक खास लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं. वानखेड़े स्टेडियम में गए इस मुकाबले की पहली पारी में एजाज पटेल ने 21.4 ओवर में 103 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. वहीं मैच की दूसरी पारी में जैसे ही एजाज पटेल ने 4 विकेट लिए उन्होंने इयान बॉथम के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

एजाज पटेल ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज एजाज पटेल ने टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जैसे ही अपना चौथा विकेट लिया उनके नाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुल 23 विकेट हो गए. वानखेड़े में खेले गए तीसरे टेस्ट में एजाज पटेल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली.

भारत के किसी भी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाजों की लिस्ट में एजाज पटेल पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में कई दिग्गज गेंदबाज शामिल हैं. एजाज पटेल ने इस मामले में इयान बॉथम को पीछे छोड़ दिया है. इयान बॉथम ने वानखेड़े स्टेडियम में 22 टेस्ट विकेट लिए थे.

भारतीय मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज

एजाज पटेल- 23 विकेट (वानखेड़े)

इयान बॉथम- 22 विकेट (वानखेड़े)

रिची बेनॉड- 18 विकेट (ईडन गार्डन्स)

कर्टनी वॉल्श- 17 विकेट (डब्ल्यूएस)

रिची बेनॉड- 16 विकेट (नेहरू स्टेडियम)

नाथन लियोन- 16 विकेट- (दिल्ली).

तीसरे टेस्ट मैच का हाल

तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन, न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 65.4 ओवरों में 235 रन बनाकर सिमट गई. जवाब में पहली पारी में भारत की पूरी टीम 59.4 ओवरों में 263 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया ने पहली पारी में 28 रनों की बढ़त हासिल कर ली थीं.

इसके बाद दूसरी पारी न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जिसके वजह से टीम इंडिया को 147 रनों का लक्ष्य मिला. 147 रनों का लक्ष्य चेज करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते रहे. ऋषभ पंत ने संघर्ष करते हुए 64 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिलने के कारण टीम 121 रन पर ही सिमट गई और न्यूजीलैंड ने 25 रनों से मुकाबला जीत लिया. वही, न्यूज़ीलैंड के लिए अजाज पटेल 6, ग्लेन फिलिप्स 3 और मैट हेनरी को 1 सफलता मिला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).