Shai Hope New Milestone: शाई होप ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, द्विपक्षीय व्हाइट-बॉल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज बने

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय व्हाइट-बॉल सीरीज में 558 रन बनाए थे. वहीं शाई होप के 539 रन उन्हें इस खास रिकॉर्ड के बेहद करीब ले आए हैं.

Shai Hope New Milestone: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ मौजूदा व्हाइट-बॉल सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. होप अब द्विपक्षीय व्हाइट-बॉल क्रिकेट सीरीज में मेजबान टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 2026 की सीरीज में 539 रन बनाकर कई बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है.

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय व्हाइट-बॉल सीरीज में 558 रन बनाए थे. वहीं शाई होप के 539 रन उन्हें इस खास रिकॉर्ड के बेहद करीब ले आए हैं.

द्विपक्षीय व्हाइट-बॉल सीरीज में मेजबान टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के फखर जमान हैं, जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 515 रन बनाए थे. चौथे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 491 रन बनाए थे. इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 331 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं.

द्विपक्षीय व्हाइट-बॉल सीरीज में मेजबान टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली – 558 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका (2018)

शाई होप – 539 रन बनाम भारत (2026)

फखर जमान – 515 रन बनाम जिम्बाब्वे (2018)

रोहित शर्मा – 491 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2013)

फिल सॉल्ट – 331 रन बनाम वेस्टइंडीज (2023).

Share Now