NED vs SCO, ICC World Cup League Two 2025 Scorecard: नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने स्कॉटलैंड 4 विकेट से रौंदा, मैक्स ओ’डॉउड ने खेली नाबाद 158 रनों की पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

हाई-स्कोरिंग थ्रिलरमें नीदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज़ मैक्स ओ’डॉउड, जिन्होंने नाबाद 158 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड (Photo credits: X/@KNCBcricket/@CricketScotland)

Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग (ICC Cricket World Cup League Two )2025 का 79वां मैच 12 जून(गुरुवार) को डंडी (Dundee) के फ़ोर्थिल क्रिकेट ग्राउंड (Forthill Cricket Ground) में खेला गया. हाई-स्कोरिंग थ्रिलरमें नीदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज़ मैक्स ओ’डॉउड, जिन्होंने नाबाद 158 रनों की बेहतरीन पारी खेली. स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड के सामने रखा 370 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, दोहरा शतक से चुके जॉर्ज मंसी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्कॉटलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर विशाल 369 रन बनाए. ओपनर जॉर्ज मंसी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 150 गेंदों में 191 रन ठोके, जिसमें 20 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. मंसी के अलावा विकेटकीपर मैथ्यू क्रॉस ने 49 गेंदों में 59 रन बनाए जबकि अंत में माइकल लीस्क ने 14 गेंदों पर तेज़तर्रार 28* रन जोड़कर टीम को 350 के पार पहुंचाया. नीदरलैंड की ओर से आर्यन दत्त ने 10 ओवर में 73 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि माइकल लेविट को भी 2 सफलताएँ मिलीं. वैन डर मर्व और चार्ली कासेल को एक-एक विकेट मिला.

370 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम की शुरुआत शानदार रही. ओपनर मैक्स ओ’डॉउड ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 130 गेंदों में नाबाद 158 रन बनाए जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उन्होंने टेजा निदामनूरू (42 गेंदों में 51 रन) और नोआ क्रॉएस (29 गेंदों में 50 रन) के साथ अहम साझेदारियाँ कीं. स्कॉटलैंड के लिए सफयान शरीफ सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 9.2 ओवर में 62 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि मार्क वॉट और चार्ली कासेल को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, स्कॉटिश गेंदबाज़ मैक्स ओ’डॉउड को रोकने में पूरी तरह असफल रहे. नीदरलैंड ने 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 374 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया. इस शानदार जीत के साथ नीदरलैंड ने न केवल दो अंक अपने नाम किए बल्कि विश्व कप लीग 2 के पॉइंट्स टेबल में भी मज़बूत स्थिति बना ली है.

Share Now

Tags

Cricket News Cricket News Hindi CWC League 2 George Munsey George Munsey 191 runs ICC Cricket World Cup League 2 icc cwc league 2 ICC League 2 ICC Mens Cricket World Cup League 2 live cricket LIVE CRICKET SCORE Live Score Max O'Dowd NED vs SCO Netharlands vs Scotland Netherlands Netherlands Cricket Team Netherlands National Cricket Team Netherlands National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team Match Scorecard Netherlands vs Scotland ODI match ODI match report SCO sco vs ned SCO vs NED Live SCO vs NED Live Streaming SCO vs NED Live Telecast Scotland Scotland Cricket Team Scotland National Cricket Team Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard scotland vs netherlands Scotland vs Netherlands 2025 Scotland vs Netherlands Live Scotland vs Netherlands Live Streaming Scotland vs Netherlands Telecast आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग टू 2023-27 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग अंक तालिका आईसीसी लीग 2 आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2 एनईडी बनाम एससीओ एससीओ एससीओ बनाम एनईडी एससीओ बनाम एनईडी लाइव एससीओ बनाम एनईडी लाइव टेलीकास्ट एससीओ बनाम एनईडी लाइव स्ट्रीमिंग क्रिकेट समाचार क्रिकेट समाचार हिंदी जॉर्ज मंसी जॉर्ज मंसी 191 रन नीदरलैंड नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम मैक्स ओ'डॉउड लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव स्कोर वनडे मुकाबला वनडे मैच रिपोर्ट सीडब्ल्यूसी लीग 2 स्कॉटलैंड स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स 2025 स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\