क्रिकेट

NED vs SCO, ICC World Cup League Two 2025 Scorecard: स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड के सामने रखा 370 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, दोहरा शतक से चुके जॉर्ज मंसी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

स्कॉटलैंड ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट पर 369 रन बना डाले. इस पारी की सबसे बड़ी खासियत रही सलामी बल्लेबाज़ जॉर्ज मंसी की 191 रन की तूफानी इनिंग, जिसने विपक्षी गेंदबाज़ों की कमर तोड़ दी.

NED vs SCO, ICC World Cup League Two 2025 Scorecard: स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड के सामने रखा 370 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, दोहरा शतक से चुके जॉर्ज मंसी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
Scotland (Photo: X/@CricketScotland)

Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग (ICC Cricket World Cup League Two )2025 का 79वां मैच 12 जून(गुरुवार) को डंडी (Dundee) के फ़ोर्थिल क्रिकेट ग्राउंड (Forthill Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. जिसमें स्कॉटलैंड ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट पर 369 रन बना डाले. इस पारी की सबसे बड़ी खासियत रही सलामी बल्लेबाज़ जॉर्ज मंसी की 191 रन की तूफानी इनिंग, जिसने विपक्षी गेंदबाज़ों की कमर तोड़ दी. स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, नीदरलैंड पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला करते हुए स्कॉटलैंड ने तेज़ शुरुआत की. जॉर्ज मंसी और चार्ली टियर की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े. टियर 23 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन मंसी एक छोर पर टिके रहे और रनगति को तेज़ बनाए रखा. मंसी ने 150 गेंदों पर 14 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 191 रन की पारी खेली। यह स्कॉटलैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक रही. मंसी के अलावा कप्तान मैथ्यू क्रॉस ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 49 गेंदों में 59 रन जोड़े. उन्होंने मंसी के साथ मिलकर पारी को मज़बूती दी. वहीं मिडिल ऑर्डर में माइकल लीस्क ने 14 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन बनाए और टीम को 369 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का लाइव स्कोरकार्ड

नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ों के लिए यह मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण रहा. उनकी गेंदबाज़ी में ना तो नियंत्रण था और ना ही कोई खास धार दिखी. आर्यन दत्त और माइकल लेविट ने 2-2 विकेट चटकाए, लेकिन काफी रन लुटा दिए. सबसे ज़्यादा रन रूलोफ वैन डर मर्वे ने दिए, जिन्होंने 8 ओवर में 69 रन खर्च किए. पहली पारी में स्कॉटलैंड ने कुल 50 ओवर में 6 विकेट पर 369 रन बनाए. अब नीदरलैंड्स को जीत के लिए 370 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा. स्कॉटलैंड के पास अब गेंदबाज़ी में खुद को साबित करने का शानदार मौका है, जबकि नीदरलैंड्स को बल्लेबाज़ी में कुछ विशेष करना होगा अगर उन्हें इस मैच में वापसी करनी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).