How To Watch NEP vs WI 1st T20I Series 2025 Live Streaming: नेपाल बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 में होगा रोमांचक मुकाबला, जानिए जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारतीय दर्शकों के लिए नेपाल बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20I मैच भारत में केवल ऑनलाइन FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए उपलब्ध रहेगा. इस मुकाबले का कोई टेलीविजन प्रसारण नहीं होगा, इसलिए फैंस को लाइव मैच देखने के लिए FanCode का सहारा लेना होगा.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज (Photo credit: X/@CricketNep)

Where To Watch Nepal National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Live Telecast: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच ऐतिहासिक टी20I सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर (शनिवार) को यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. यह मैच नेपाल क्रिकेट के इतिहास में खास है क्योंकि पहली बार नेपाल को आईसीसी पूर्ण सदस्य (Full Member) टीम के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने का मौका मिला है. नेपाल ने इस वर्ष आठ टी20I मुकाबलों में से चार में जीत हासिल की थी, जिनमें कुशल भर्टेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. हालांकि नेपाल के ऊपरी क्रम को प्रभावशाली प्रदर्शन करना होगा, ताकि टीम को सकारात्मक नतीजा मिल सके. दोनों टीमों का यह पहला आमना-सामना है, इससे पहले नेपाल ने वेस्टइंडीज-A के खिलाफ 2024 में पांच मैच खेले थे, जिसमें उन्हें दो में जीत मिली थी. नेपाल बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, Key प्लेयर्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

पिछले एक साल में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन टी20I में खास नहीं रहा है. टीम को इस कैलेंडर इयर में 12 में से सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है. हालांकि, नेपाल के खिलाफ वे अनुभव और डैप्थ की वजह से फेवरीट माने जा रहे हैं. नेपाल ने इस चुनौती के लिए अपनी टीम में अहम नाम लौटाए हैं. मोहम्मद आदिल आलम और सुदीप जोरा की वापसी टीम को मजबूती देगी. कप्तान रोहित पौडेल के साथ उप-कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी रहेंगे, जबकि संदीप लामिछाने और ललित राजभंशी स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. शारजाह की धीमी विकेट पर ये स्पिनर बड़ा रोल निभा सकते हैं.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20I 2025 कब और कहां आयोजित होगा?

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर (शनिवार) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20I का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में नेपाल बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20I मैच का प्रसारण अधिकार FanCode के पास है. जिसके कारण क्रिकेट फैंस इस मैच का कोई टेलीविजन प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए लाइव देखने के लिए फैंस को FanCode का ही सहारा लेना होगा.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20I की डिजिटल स्ट्रीमिंग डिटेल्स कैसे देखें?

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट प्रेमी FanCode ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग अनुभव ले सकते हैं. ऑनलाइन दर्शक पूरे मैच की हर बॉल का रोमांच उसी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे और टीमों के प्रदर्शन का लाइव आनंद उठा सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\