How To Watch NEP vs WI 3rd T20I 2025 Live Streaming: तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रचने उतरेगी नेपाल, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20I की स्ट्रीमिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट प्रेमी FanCode ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग अनुभव ले सकते हैं. ऑनलाइन दर्शक पूरे मैच की हर बॉल का रोमांच उसी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे और टीमों के प्रदर्शन का लाइव आनंद उठा सकते हैं.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where To Watch Nepal National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Live Telecast: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच ऐतिहासिक टी20I सीरीज का तीसरा मुकाबला 30 सितंबर (मंगलवार) को यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. नेपाल ने भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा अनुभव न जुटाया हो, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने सबको चौंकाते हुए 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दूसरे टी20 मुकाबले में नेपाल ने वेस्टइंडीज को 90 रनों से रौंद दिया. इस मैच में विकेटकीपर आसिफ शेख और सुनीप जोरा ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को 173 रनों के सशक्त स्कोर तक पहुंचाया. आसिफ शेख ने 68 रन बनाए जबकि सुनीप जोरा ने 63 रनों की पारी खेली. गेंदबाज़ी में आदिल अंसारी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, वहीं कुशल भुर्तेल ने 3 विकेट अपने नाम किए. तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज की होगी वापसी या नेपाल करेगी क्लीन स्वीप? जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, Key प्लेयर्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

वेस्टइंडीज की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वे सीरीज पहले ही गंवा चुके हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम मात्र 82 रनों पर सिमट गई. जेसन होल्डर 21 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे. स्थिति इतनी खराब रही कि वेस्टइंडीज के आठ बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. गेंदबाज़ी में अकील होसैन और काइल मेयर्स ने 2-2 विकेट जरूर लिए, लेकिन उनका यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ. अब वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है और वे इसे टालने के लिए अगले मुकाबले में पूरा दम झोंक देंगे.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20I 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज का तीसरा मुकाबला 30 सितंबर (मंगलवार) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 08:00 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 07:30 PM को होगा.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20I का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में नेपाल बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20I मैच का प्रसारण अधिकार FanCode के पास है. जिसके कारण क्रिकेट फैंस इस मैच का कोई टेलीविजन प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए लाइव देखने के लिए फैंस को FanCode का ही सहारा लेना होगा.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20I की डिजिटल स्ट्रीमिंग डिटेल्स कैसे देखें?

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20I की स्ट्रीमिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट प्रेमी FanCode ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग अनुभव ले सकते हैं. ऑनलाइन दर्शक पूरे मैच की हर बॉल का रोमांच उसी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे और टीमों के प्रदर्शन का लाइव आनंद उठा सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\