Neeraj Goyat Defeats Whindersson Nunes: नीरज गोयत ने विंडरसन नून्स को हराया, माइक टायसन बनाम जेक पॉल मुकाबले से पहले रचा इतिहास
Neeraj Goyat (Photo Credit: 'X'/NeerajGoyat)

Neeraj Goyat Defeats Whindersson Nunes: जेक पॉल बनाम माइक टायसन मैच से पहले, भारतीय मुक्केबाज नीरज गोयत ने ब्राजील के व्हिंडरसन नून्स के खिलाफ अपने मिडिलवेट मुकाबले के साथ मेगा-बॉक्सिंग इवेंट की शुरुआत की. फुर्तीले और शक्तिशाली नीरज गोयत ने रिंग में अपनी टाइमिंग और ताकत का परिचय देते हुए छह राउंड के मैच को सर्वसम्मत निर्णय से जीत लिया. 33 वर्षीय इस मुक्केबाज का अब बॉक्सिंग रिंग में 19-4-2 का रिकॉर्ड है, जिसमें आठ नॉकआउट जीत शामिल हैं. नेटफ्लिक्स इवेंट में माइक टायसन बनाम जेक पॉल मुकाबला भी दिखाया जाएगा, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण था.

नीरज गोयत ने विंडरसन नून्स को हराया