Namibia Women vs United Arab Emirates Women, 7th Match 1st Inning Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात ने नामीबिया को महज 126 रनों पर रोका, वैष्णव महेश और कप्तान ईशा रोहित ओझा की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात की ईशा रोहित ओझा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की महिला टीम की शुरूआत शानदार रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी निभाई.

नामीबिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम संयुक्त अरब अमीरात महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe Women National Cricket Team vs United Arab Emirates Women National Cricket Team Scorecard: नामीबिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम संयुक्त अरब अमीरात महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला त्रि-श्रृंखला ( Womens Tri-Series) का सातवां मुकाबला आज यानी 12 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड (Wanderers Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. इस महिला त्रि-श्रृंखला में संयुक्त अरब अमीरात की टीम छह अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर हैं. जबकि नामीबिया की टीम चार अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर हैं. नामीबिया ने अपने पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया था. Namibia vs UAE Women T20 2024 Live Streaming: आज ट्राई-सीरीज में नामीबिया और संयुक्त अरब अमीरात के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ट्राई-सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात महिला टीम ने अब टीम चार मुकाबले खेले हैं. जिसमें तीन में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर, नामीबिया महिला टीम ने अब तक चार मुकाबला खेले हैं. जिसमें दो मैच में जीत दर्ज की है और दो में हार मिली है. नामीबिया महिला और संयुक्त अरब अमीरात महिला के पिछले एनकाउंटर की बात करें तो संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने दोनों मैच जीते हैं. जो इसी सीरीज में खेला गया था. अब ट्राई-सीरीज में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने हैं.

इस मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात की ईशा रोहित ओझा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की महिला टीम की शुरूआत शानदार रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी निभाई. नामीबिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 126 रन बनाई. नामीबिया की तरफ से कप्तान सुने विटमैन ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली. सुने विटमैन के अलावा यासमीन खान ने भी 27 रन बनाए.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दूसरी तरफ, संयुक्त अरब अमीरात की टीम को कविशा एगोडागे ने पहली कामयाबी दिलाई. संयुक्त अरब अमीरात की ओर से वैष्णव महेश और कप्तान ईशा रोहित ओझा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए. वैष्णव महेश और कप्तान ईशा रोहित ओझा के अलावा हिना होतचंदानी, कविशा एगोडागे और इंदुजा नंदकुमार को एक-एक विकेट मिला. संयुक्त अरब अमीरात की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 127 रन बनाने हैं. नामीबिया के लिए ये मुकाबला काफी अहम हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट