Namibia Women Beat Zimbabwe Women, 9th Match Scorecard: नामीबिया ने जिम्बाब्वे को 24 रनों से हराया, मेकेले मवातिले ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

जिम्बाब्वे की तरफ से चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाई. चिपो मुगेरी-तिरिपानो के अलावा मॉडेस्टर मुपाचिक्वा ने 14 रनों की पारी खेली. नामीबिया की ओर से मेकेले मवातिले ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम की. मेकेले मवातिले के अलावा विल्का मवातिले को दो विकेट मिले. वहीं, साइमा तुहादेलेनी और नाओमी बेंजामिन ने एक-एक विकेट लिए.

नामीबिया (Photo Credits: Twitter)

Namibia Women National Cricket Team vs Zimbabwe Women National Cricket Team Scorecard: जिम्बाब्वे महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला त्रि-श्रृंखला ( Womens Tri-Series) का नौवां मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड (Wanderers Cricket Ground) में खेला गया. इस मुकाबले में नामीबिया ने जिम्बाब्वे को 24 रनों से हरा दिया हैं. इस महिला त्रि-श्रृंखला में जिम्बाब्वे की टीम दो अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर हैं. जबकि नामीबिया की टीम छह अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर हैं. Namibia Women vs Zimbabwe Women, 9th Match 1st Inning Scorecard: नामीबिया ने जिम्बाब्वे को दिया 128 रनों का लक्ष्य, मर्ज़र्ली गोरासेस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की कप्तान चिएड्ज़ा धुरुरू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की महिला टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और महज 44 रन पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद मर्ज़र्ली गोरासेस ने पारी को संभाला. नामीबिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 127 रन बनाई. नामीबिया की तरफ से मर्ज़र्ली गोरासेस ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. मर्ज़र्ली गोरासेस के अलावा मेकेले मवातिले ने 23 रन जड़ें.

यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की ओर से केलिस नधलोवु ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए. केलिस नधलोवु के अलावा जोसेफिन नकोमो, बिज़ा और लोरिन फिरी को एक-एक विकेट मिला. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 128 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज कुछ खास नहीं रहा और महज 56 रन के स्कोर पर चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. जिम्बाब्वे की पूरी टीम19.5 ओवर में महज 103 रन बनाकर सिमट गई.

जिम्बाब्वे की तरफ से चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाई. चिपो मुगेरी-तिरिपानो के अलावा मॉडेस्टर मुपाचिक्वा ने 14 रनों की पारी खेली. नामीबिया की ओर से मेकेले मवातिले ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम की. मेकेले मवातिले के अलावा विल्का मवातिले को दो विकेट मिले. वहीं, साइमा तुहादेलेनी और नाओमी बेंजामिन ने एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट