Namibia vs South Africa 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
साउथ अफ्रीका ने अब तक सीरीज में पूरी तरह दबदबा बनाया है. बल्लेबाजी में जॉर्डन हरमन, कॉनर एस्टरहुइजन और टोनी डी जोरजी ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि गेंदबाजी में डुआन जानसन ने लगातार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. दूसरी तरफ नामीबिया की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संघर्ष करती नजर आई है.
Namibia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match Date And Time Details: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 13 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा. पहले दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है. अब प्रोटियाज टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि नामीबिया सम्मान बचाने के लिए जीत हासिल करना चाहेगी. जॉर्डन हरमन (Jordan Hermann), कॉनर एस्टरहुइजन (Connor Esterhuizen) और टोनी डी जोरजी (Tony de Zorzi) शानदार फॉर्म में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: Team India Will Play 2 Matches On Sunday: सुपर संडे पर डबल धमाल, टीम इंडिया खेलेगी 2 बड़े मुकाबले, एक में दांव पर होगी ट्रॉफी; जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव
साउथ अफ्रीका ने अब तक सीरीज में पूरी तरह दबदबा बनाया है. बल्लेबाजी में जॉर्डन हरमन, कॉनर एस्टरहुइजन और टोनी डी जोरजी ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि गेंदबाजी में डुआन जानसन ने लगातार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. दूसरी तरफ नामीबिया की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संघर्ष करती नजर आई है. ऐसे में अंतिम मुकाबले में मेजबान टीम बेहतर प्रदर्शन के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी.
नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (NAM vs SA ODI Head To Head)
वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं. दोनों ही मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है, जबकि नामीबिया अब तक अपना खाता नहीं खोल पाया है. दोनों टीमों के बीच कोई भी मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है.
साउथ अफ्रीका की टीम को एक बार फिर टोनी डी जोरजी, जॉर्डन हरमन, कॉनर एस्टरहुइजन और डेवाल्ड ब्रेविस से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में डुआन जानसन और ईथन बॉश अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर नामीबिया की उम्मीदें कप्तान गेरहार्ड इरास्मस, जान फ्रिलिंक और रूबेन ट्रम्पेलमैन पर टिकी रहेंगी.
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट (Namibia Cricket Ground Pitch Report)
विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जा रही है. मौजूदा सीरीज के दोनों मुकाबलों में 330 से अधिक का स्कोर देखने को मिला है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्की मदद मिल सकती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाजों को भी कुछ टर्न मिलने की उम्मीद रहेगी. ऐसे में एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
विंडहोक का मौसम कैसा रहेगा? (Windhoek Weather Report)
मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बारिश की संभावना केवल 10 से 15 प्रतिशत है. मौसम साफ रहने की उम्मीद है, इसलिए पूरे 50 ओवर का मुकाबला बिना किसी बड़ी रुकावट के खेला जा सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (NAM vs SA 3rd ODI Match Key Players To Watch Out)
साउथ अफ्रीका की ओर से टोनी डी जोरजी, जॉर्डन हरमन, कॉनर एस्टरहुइजन और डुआन जानसन पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं नामीबिया के लिए गेरहार्ड इरास्मस, रूबेन ट्रम्पेलमैन और जान फ्रिलिंक अहम खिलाड़ी होंगे, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.
नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (NAM vs SA 3rd ODI Match Date And Venue)
नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज यानी 13 सितंबर को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा.
भारत में नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NAM vs SA 3rd ODI Match Live TV Channel Telecast In India)
भारत में नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा.
भारत में नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch NAM vs SA 3rd ODI Match Live Streaming In India)
भारत में नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NAM vs SA 3rd ODI Match Playing Prediction)
नामीबिया: माइकल वैन लिंगेन, मलान क्रूगर, जान फ्रिलिंक, लॉरेन स्टीनकैम्प, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जान बाल्ट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, वाल्डो स्मिथ, जैक ब्रासेल.
साउथ अफ्रीका: जॉर्डन हरमन, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जेसन स्मिथ, ईथन बॉश, डुआन जानसन, प्रेनेलन सुब्रायन (कप्तान), एनकाबायोम्जी पीटर, एनकोबानी मोकाएना.
नोट: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.