क्रिकेट

NAM vs ZIM 3rd T20I Match Namibia T20I Tri-Series 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. जिम्बाब्वे की टीम पहले मुकाबले में हार के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे है, जबकि नामीबिया ने शानदार जीत के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा किया हुआ है. ऐसे में दोनों टीमें जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.

NAM vs ZIM 3rd T20I Match Namibia T20I Tri-Series 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे तीसरा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Namibia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 3rd T20I Match Namibia T20I Tri-Series 2026 Date And Time Details: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच नामीबिया टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का तीसरा मुकाबला कल यानी 31 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा. पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट की हार झेलने के बाद सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम जीत के साथ वापसी करना चाहेगी. वहीं गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) की अगुवाई वाली नामीबिया की टीम दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराकर इतिहास रचने के बाद अपने विजयी अभियान को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में टीम इंडिया बनाम थाईलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. जिम्बाब्वे की टीम पहले मुकाबले में हार के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे है, जबकि नामीबिया ने शानदार जीत के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा किया हुआ है. ऐसे में दोनों टीमें जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.

नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे हेड टू हेड रिकॉर्ड (NAM vs ZIM T20I Head To Head)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें नामीबिया ने 8 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड के लिहाज से नामीबिया का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

नामीबिया को इस मुकाबले में जान फ्रायलिंक, लौरेन स्टीनकैम्प, गेरहार्ड इरास्मस और जेजे स्मिट से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में रूबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की टीम ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, तदिवानाशे मरुमानी और ब्लेसिंग मुजरबानी पर काफी हद तक निर्भर रहेगी.

नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट (Namibia Cricket Ground Pitch Report)

विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच संतुलित मानी जाती है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नामीबिया ने 163 रन बनाकर सफलतापूर्वक उसका बचाव किया था. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, जबकि बल्लेबाज क्रीज पर समय बिताने के बाद बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं.

विंडहोक का मौसम कैसा रहेगा? (Windhoek Weather Report)

मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान विंडहोक में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि नमी 16 प्रतिशत रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है. ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (NAM vs ZIM 3rd T20I Match Key Players To Watch Out)

नामीबिया के स्टार ऑलराउंडर जान फ्रायलिंक शानदार लय में हैं. उन्होंने पिछले मुकाबले में 38 गेंदों पर 60 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. वहीं तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मरुमानी और कप्तान सिकंदर रजा अहम खिलाड़ी होंगे, जबकि तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से टीम को शुरुआती विकेटों की उम्मीद रहेगी.

नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (NAM vs ZIM 3rd T20I Match Date And Venue)

नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कल यानी 31 अगस्त को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 5:00 बजे होगा.

भारत में नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NAM vs ZIM 3rd T20I Match Live TV Channel Telecast In India)

भारत में नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच इस मुकाबले का किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch NAM vs ZIM 3rd T20I Match Live Streaming In India)

भारत में नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. क्रिकेट फैंस मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी के जरिए इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NAM vs ZIM 3rd T20I Match Playing Prediction)

नामीबिया: लौरेन स्टीनकैम्प, जान फ्रायलिंक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), अलेक्जेंडर वोल्सचेंक, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, जैक ब्रासेल, मैक्स हेंगो.

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्लेसिंग मुजरबानी.

नोट: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीसरे टी20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2026 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).