क्रिकेट

GG W vs MI W, WPL 2025 Scorecard: मुंबई इंडियंस महिला टीम ने गुजरात जायंट्स को 120 रनों पर किया ऑलआउट, एमआई के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के मुकाबले में मुंबई इंडियन्स (MI) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और गुजरात जायंट्स को 120 रन पर समेट दिया. यह मैच गुजरात जायंट्स के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, जिसमें उनकी टीम केवल 121 रन का ही लक्ष्य मुंबई को दे पाई हैं.

GG W vs MI W, WPL 2025 Scorecard: मुंबई इंडियंस महिला टीम ने गुजरात जायंट्स को 120 रनों पर किया ऑलआउट, एमआई के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस महिला (Photo Credits: Twitter)

Gujarat Giants Women's Cricket Team vs Mumbai Indians Women's Cricket Team Match Scorecard: गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम विमेंस प्रीमियर लीग(WPL) 2025 का 5वां मुकाबला 18 फरवरी(मंगलवार) को वडोदरा(Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम(Kotambi Stadium) में खेला जा रहा हैं. महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के मुकाबले में मुंबई इंडियन्स (MI) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और गुजरात जायंट्स को 120 रन पर समेट दिया. यह मैच गुजरात जायंट्स के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, जिसमें उनकी टीम केवल 121 रन का ही लक्ष्य मुंबई को दे पाई हैं. यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस महिला टीम ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, गुजरात जायंट्स को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

गुजरात जायंट्स की शुरुआत काफी खराब रही, पहले ही ओवर में बेथ मूनी (1) को शबनिम इस्माइल ने पवेलियन भेजा. इसके बाद, लारा वोलवार्डट (4), दयालन हेमलथा (9) और अशले गर्धन (10) भी जल्दी आउट हो गए. हरलीन देओल (32) और डेन्द्रा डोटिन (7) ने थोड़ी सी साझेदारी की, लेकिन बचे हुए बल्लेबाजों के पास टोटल को बढ़ाने का कोई खास मौका नहीं था. कशवी गौतम (20) और तानुजा कंवर (13) ने थोड़ा संघर्ष किया, लेकिन फिर भी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने में नाकाम रहे. Giants की पूरी टीम 120 रन पर ढेर हो गई.

MI की गेंदबाजी काफी शानदार रही, जिसमें हेली मैथ्यूज ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए. नैट साइवर-ब्रंट ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट और अमेलिया केर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. अब, मुम्बई इंडियंस को जीतने के लिए 121 रन के मामूली लक्ष्य कोहासिल करना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).