MI W vs DC W WPL 2025 Dream11 Team Prediction: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां देखें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट ड्रीम11 टीम
महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का दूसरा मैच आज मुंबई इंडियंस महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच आज यानी 15 फरवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों का सीजन का यह पहला मैच होगा.
Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women Women 2nd Match, WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का दूसरा मैच आज मुंबई इंडियंस महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच आज यानी 15 फरवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों का सीजन का यह पहला मैच होगा. पहले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कमान फिर एक बार हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी. पिछले दो साल मुंबई ने टॉप 2 में क्वालीफाई किया था. लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 5 रन से हारकर फाइनल में जगह नहीं बना पाई. हालांकि इस साल टीम से फैंस को बड़ी उम्मीदें होंगी और वो अपना पहला मैच जीतना चाहेगी.
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मेग लैनिंग करेंगी. पिछले दिल्ली कैपिटल्स ने 12 अंकों के साथ टेबल टॉप किया था. हालांकि फाइनल में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 8 विकेट से हार गई. लेकिन इस साल मेग लैनिंग कप्तानी दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिर एक बार अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
पिच रिपोर्ट
वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की सतह बल्लेबाजी के लिए अच्छी होगी और यहां काफी रन बनाने की संभावना है. बीच के ओवरों में स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकती हैं. लेकिन कुल मिलकर बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट होगा. जैसा की पहले मैच में देखने को मिला. दोनों टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी. इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.
बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम
विकेटकीपर: यास्तिका भाटिया . इसके अलावा तानिया भाटिया भी है. ( किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)
बल्लेबाज: शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग, हरमनप्रीत कौर (फाली वर्मा की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)
ऑलराउंडर्स: हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, मारिज़ैन कप्प, एनाबेल सदरलैं (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)
गेंदबाज: शिखा पांडे, शबनीम इस्माइल
कप्तान और उपकप्तान: हेले मैथ्यूज (कप्तान), एनाबेल सदरलैं (उपकप्तान)
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस महिला: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, नादिन डी क्लर्क, सजीवन सजना, शबनीम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, एसैका इशाक
दिल्ली कैपिटल्स महिला: शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेट कीपर), जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिज़ैन कप्प, शिखा पांडे, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, टाइटस साधु
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

