Mumbai Indians vs Kings XI Punjab: क्रिस गेल ने किया बड़ा खुलासा, बताया- सुपर ओवर के लिए जाते समय नाराज और निराश था
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किंग्स इलेवन पंजाब के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने खुलासा किया है कि मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान नियमित ओवरों में जीत की स्थिति में होने के बावजूद जब उन्हें सुपर ओवर खेलने उतरना पड़ा तो वह ‘नाराज और निराश’ महसूस कर रहे थे।
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने खुलासा किया है कि मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान नियमित ओवरों में जीत की स्थिति में होने के बावजूद जब उन्हें सुपर ओवर खेलने उतरना पड़ा तो वह ‘नाराज और निराश’ महसूस कर रहे थे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अंतिम गेंद पर हराने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने मुंबई के खिलाफ मैच को भी अंति)म गेंद तक खींच दिया जिसके बाद दो सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकला.
दूसरे सुपर ओवर में 11 रन का पीछा करते हुए गेल ने ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर छक्का जड़ा जिसके बाद मयंक अग्रवाल ने लगातार दो चौकों के साथ किंग्स इलेवन को लगातार दूसरी जीत दिलाई. आईपीएलटी20.कॉम पर मैच के बाद के शो में गेल ने अग्रवाल और मोहम्मद शमी से कहा, ‘‘नहीं, मैं नर्वस नहीं था. मैं थोड़ा नाराज और निराश था कि हमने अपने आप को इस स्थिति में डाल दिया. लेकिन यह क्रिकेट का खेल है और इस तरह की चीजें होती हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि जब हम बल्लेबाजी के लिए जा रहे थे (दूसरे सुपर ओवर में) आपने मेरे से पूछा कि कौन पहली गेंद का सामना करेगा. मैंने कहा कि मयंक तुम मेरे से यह सवाल पूछ रहे हो? पहली गेंद का समना बॉस (गेल स्वयं को यूनिवर्सल बॉस कहते हैं) ही करेगा.’ यह भी पढ़े: IPL 2020 Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: चेन्नई सुपर किंग्स -राजस्थान रॉयल्स को हर हाल में चाहिए जीत, इन खिलाडियों पर होगी नजर
पंजाब के लिए शमी ने पहले सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच रन के स्कोर का बचाव किया जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में क्रिस जोर्डन ने 11 रन दिए. गेल ने कहा, ‘‘मेरे लिए मैन आफ द मैच शमी हैं. रोहित (शर्मा) और क्विंटन डिकॉक को छह रन बनाने से रोकना शानदार है. उसने बेहतरीन काम किया.’’ गेल ने कहा, ‘‘मैंने नेट्स पर आपका सामना किया है और मुझे पता है कि आप यॉर्कर फेंक सकते हो और काफी अच्छी तरह फेंक सकते हो. आज वह आया और नतीजा दिया और हमें मैच में वापसी दिलाई.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

