Asian Games 2023: मुंबई इंडियंस के मालकिन नीता अंबानी ने गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

एशियाई खेलों की टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं. जो, इस साल की शुरुआत में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के ओपनिंग सीजन में चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी भी थी.

Nita Ambani | Instagram

Asian Games 2023: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता अंबानी ने चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी. नीता अंबानी ने कहा, "बधाई हो, टीम इंडिया! एशियन गेम्स 2022 में क्या शानदार शुरुआत है! आपने अपनी ऐतिहासिक जीत से देश को गौरवान्वित किया है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया है. हमारी महिला टीम ने एक बार फिर दिखाया है कि सही समर्थन, विश्वास और सामूहिक भावना के साथ, हमारी लड़कियां बेस्ट हैं!" यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मेडल की लगाई झड़ी, पीएम मोदी ने दी बधाई

यह भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है, जिसकी शुरुआत टी20 विश्व कप में टीम के उत्साही प्रदर्शन से हुई.

उसके बाद ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल और अब एशियाई खेलों में यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए खास है.

एशियाई खेलों की टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं. जो, इस साल की शुरुआत में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के ओपनिंग सीजन में चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी भी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड