Mumbai Beat Rajasthan, TATA IPL 2025 50th Match Scorecard: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से रौंदा, ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें RR बनाम MI के मैच का स्कोरकार्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज रयान रिकेलटन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रयान रिकेलटन ने 38 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. रयान रिकेलटन के अलावा रोहित शर्मा ने 53 रन बनाए.

Mumbai Indians (Photo: X/@mipaltan)

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, TATA IPL 2025 50th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 50वां मुकाबला आज यानी 1 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की 100 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अपनी सातवीं जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs MI, TATA IPL 2025 50th Match 1st Scorecard: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 218 रनों का टारगेट, रयान रिकेलटन और रोहित शर्मा ने खेली धुआंधार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 116 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज रयान रिकेलटन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रयान रिकेलटन ने 38 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. रयान रिकेलटन के अलावा रोहित शर्मा ने 53 रन बनाए.

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम को स्टार गेंदबाज महेश थीक्षाना ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. राजस्थान रॉयल्स की ओर से महेश थीक्षाना और कप्तान रियान पराग ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. महेश थीक्षाना और रियान पराग के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. राजस्थान रॉयल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 218 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 47 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 16.1 ओवर में महज 117 रन बनाकर सिमट गई. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान जोफ्रा आर्चर ने 27 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए. जोफ्रा आर्चर के अलावा कप्तान रियान पराग ने 16 रन बटोरे.

वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम को स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 217/2, 20 ओवर (रयान रिकेलटन 61 रन, रोहित शर्मा 53 रन, सूर्यकुमार यादव नाबाद 48 रन और हार्दिक पांड्या नाबाद 48 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (महेश थीक्षाना 1 विकेट और रियान पराग 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 117/10, 16.1 ओवर (यशस्वी जयसवाल 13 रन, वैभव सूर्यवंशी 0 रन, नितीश राणा 9 रन, रियान पराग 16 रन, ध्रुव जुरेल 11 रन, शिम्रोन हेटमायर 0 रन, शुभम दुबे 15 रन, जोफ्रा आर्चर 30 रन, महेश थीक्षाना 2 रन, कुमार कार्तिकेय 2 रन और आकाश मधवाल नाबाद 4 रन.)

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (दीपक चाहर 1 विकेट, ट्रेंट बोल्ट 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह 2 विकेट, हार्दिक पांड्या 1 विकेट और कर्ण शर्मा 3 विकेट).

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग hardik pandya indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Jaipur Jaipur Pitch Report Jaipur Weather Jaipur weather report Jaipur Weather Update Jasprit Bumrah Multan Cricket Stadium Multan Cricket Stadium Pitch Report Multan Cricket Stadium Weather Multan Sultans vs Karachi Kings Multan Sultans vs Karachi Kings Live Match Score Multan Sultans vs Karachi Kings Live Match Scorecard Multan Sultans vs Karachi Kings Live Streaming In India Multan Sultans vs Karachi Kings Live Toss Multan Weather Multan Weather Update Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Live Match Score Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Live Match Scorecard Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Live Scorecard Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Live Streaming Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Match Scorecard Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Pitch Report Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Stats Riyan Parag Rohit Sharma RR vs MI RR vs MI 2025 RR vs MI Live Match Scorecard RR vs MI Live Streaming RR vs MI Live Toss Update RR vs MI Match Update RR vs MI Match Winner RR vs MI Pitch Report RR vs MI Score Update RR vs MI Scorecard RR vs MI Weather Sawai Mansingh Stadium Sawai Mansingh Stadium Pitch Report Suryakumar Yadav Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL today ipl match Vaibhav Suryavanshi Where To Watch Multan Sultans vs Karachi Kings Where To Watch Rajasthan Royals vs Mumbai Indians yesterday ipl match आईपीएल आईपीएल 2025 आज आईपीएल मैच आरआर बनाम एमआई आरआर बनाम एमआई 2025 आरआर बनाम एमआई पिच रिपोर्ट आरआर बनाम एमआई मैच अपडेट आरआर बनाम एमआई मैच विजेता आरआर बनाम एमआई मौसम आरआर बनाम एमआई लाइव टॉस अपडेट आरआर बनाम एमआई लाइव मैच स्कोरकार्ड आरआर बनाम एमआई लाइव स्ट्रीमिंग आरआर बनाम एमआई स्कोर अपडेट आरआर बनाम एमआई स्कोरकार्ड इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 कराची किंग्स कल आईपीएल मैच जयपुर जयपुर पिच रिपोर्ट जयपुर मौसम जयपुर मौसम अपडेट जयपुर मौसम रिपोर्ट जसप्रीत बुमराह टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मुंबई इंडियंस मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम मुल्तान सुल्तांस मुल्तान सुल्तांस बनाम कराची किंग्स राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस रियान पराग रोहित शर्मा वैभव सूर्यवंशी सवाई मानसिंह स्टेडियम सवाई मानसिंह स्टेडियम पिच रिपोर्ट्स सूर्यकुमार यादव हार्दिक पंड्या

संबंधित खबरें

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Toss Winner Prediction: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Tilak Varma Gets Angry At Arshdeep Singh: आखिर अर्शदीप सिंह पर क्यों भड़क गए तिलक वर्मा? ड्रेसिंग रूम से जुड़ा हैं मामला; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Nepal vs Canada Live Streaming: नेपाल और कनाडा के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\