Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. एक तरफ मुल्तान सुल्तांस की नई और संतुलित टीम है, तो दूसरी ओर इस्लामाबाद यूनाइटेड की अनुभवी और मजबूत टीम, जो अपने बेहतर हेड टू हेड रिकॉर्ड का फायदा उठाना चाहेगी.

मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Pakistan Super League 2026 Preview Details: मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का चौथा मुकाबला आज यानी 28 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. मुल्तान सुल्तांस की टीम पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरुआत करना चाहेगी. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम शादाब खान की कप्तानी में अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए जीत के साथ अभियान का आगाज करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. एक तरफ मुल्तान सुल्तांस की नई और संतुलित टीम है, तो दूसरी ओर इस्लामाबाद यूनाइटेड की अनुभवी और मजबूत टीम, जो अपने बेहतर हेड टू हेड रिकॉर्ड का फायदा उठाना चाहेगी.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच के लिए जाना जाता है. यहां बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है, हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड (MS vs ISU Head To Head Record)

आंकड़ों के अनुसार इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि मुल्तान सुल्तांस ने 8 मैचों में जीत दर्ज की है.

मुल्तान सुल्तांस की टीम इस सीजन नई स्क्वाड के साथ मैदान में उतरी है. टीम में स्टीवन स्मिथ, शान मसूद, जोश फिलिप और मोहम्मद नवाज जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम में डेवोन कॉनवे, शादाब खान, फहीम अशरफ और इमाद वसीम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं.

मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (MS vs ISU Key Players To Watch Out): स्टीवन स्मिथ, शान मसूद, जोश फिलिप, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, डेवोन कॉनवे, फहीम अशरफ और इमाद वसीम जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): शान मसूद और मोहम्मद हसनैन के बीच मुकाबला रोमांचक हो सकता है. वहीं शादाब खान और मोहम्मद नवाज के बीच की टक्कर भी मैच का रुख तय कर सकती है.

मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड चौथा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (MS vs ISU 4th T20 Date And Venue)

मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच चौथा मुकाबला आज यानी 28 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (MS vs ISU Live TV Channel Telecast In India)

भारत में इस मुकाबले का कोई आधिकारिक टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch MS vs ISU Live Streaming In India)

भारत में इस मुकाबले की कोई आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फैंस स्पोर्ट्सटीवी यूट्यूब चैनल पर अनऑफिशियल स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MS vs ISU Match Playing Prediction)

मुल्तान सुल्तांस: स्टीवन स्मिथ, साहिबजादा फरहान, शान मसूद, जोश फिलिप (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, पीटर सिडल, फैसल अकरम, मुहम्मद इस्माइल, मुहम्मद शहजाद.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, हैदर अली, मार्क चैपमैन, शादाब खान (कप्तान), दिपेंद्र सिंह ऐरी, फहीम अशरफ, इमाद वसीम, क्रिस ग्रीन, मोहम्मद हसनैन, सलमान मिर्जा.

नोट: मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट