इस सीरीज के बाद तय होगा MS धोनी का भविष्य

भारत के पूर्व कोच और कप्तान अनिल कुंबले को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी का टीम में आना और अगले साल आस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप टीम में जगह बनाना इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में किए गए उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. टेस्ट में धोनी के कप्तान रह चुके कुंबले ने कहा है कि टीम प्रबंधन को विकेट लेने वाले के साथ जाना चाहिए न कि हरफनमौला खिलाड़ियों के साथ.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits IANS)

भारत के पूर्व कोच और कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का टीम में आना और अगले साल आस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप टीम में जगह बनाना इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2020 में किए गए उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. कुंबले ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा, "यह इस बात पर काफी हद तक निर्भर करता है कि धोनी आईपीएल में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं और अगर भारतीय टीम को लगता है कि उसे विश्व कप के लिए धोनी की जरूरत है तो वहां से वह टीम का हिस्सा बन सकते हैं. लेकिन हमें देखना होगा."

टेस्ट में धोनी के कप्तान रह चुके कुंबले ने कहा है कि टीम प्रबंधन को विकेट लेने वाले विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ जाना चाहिए न कि हरफनमौला खिलाड़ियों के साथ.उन्होंने कहा, "मुझे निश्चित तौर पर लगता है कि आपको विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत है और इसीलिए कुलदीप यादव तथा युजवेंद्र चहल को टीम का हिस्सा होना चाहिए. यह अहम है कि आप विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में सोचें. अगर आपको लगता है कि आपको सिर्फ तेज गेंदबाजों की जरूरत जो आपको विकेट निकाल कर देंगे, बजाए हरफनमौला खिलाड़ियों के, मुझे यह लगता है कि यह अच्छा होगा."

यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा सम्मान, बनाया दशक की टीम का कप्तान, रोहित-कोहली भी अंतिम 11 में

कुंबले ने साथ ही कहा है कि आस्ट्रेलिया के लिए टीम का चुनाव करना लंबी प्रक्रिया है. उन्होंने कहा, "यह जरूरी है कि भारत इस बारे में सोचना शुरू करे कि आस्ट्रेलिया में कौन अच्छा करेगा और कौन वो गेंदबाज है जिसके पास विकेट लेने की काबिलियत है क्योंकि इससे विपक्षी टीम पर दबाव आ जाएगा." कुंबले को लगता है कि भारत को विश्व कप से 10-12 मैच पहले टीम का चुनाव कर लेना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

AUS vs BAN 1st Test Day 2 Live Score Update: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे दिन का खेल; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Update: डार्विन में दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज करेंगे पलटवार; मुकाबले से पहले यहां जानें मैरारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Preview: डार्विन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया कहर, अब ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी या मजबूत होगी मेजबान की पकड़? जानें मैच से पहले पिच, हेड टू हेड, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स