क्रिकेट

माही मार रहा है!! एम एस धोनी की साउथ अफ्रीका को चेतावनी, प्रैक्टिस सेशन में जमकर चला बल्ला, देखें वीडियो

5 जून को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) विश्व कप 2019 (World Cup 2019) का अपना पहला मुकाबला खेलेगी. भारत (India) की टक्कर दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से होगी. इंडियन टीम अपने पहले मैच के लिए नेट में जमकर पसीना बहा रही है.

माही मार रहा है!! एम एस धोनी की साउथ अफ्रीका को चेतावनी, प्रैक्टिस सेशन में जमकर चला बल्ला, देखें वीडियो
एम एस धोनी (Photo Credits : Getty Images)

5 जून को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) विश्व कप 2019 (World Cup 2019) का अपना पहला मुकाबला खेलेगी. भारत (India) की टक्कर दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से होगी. इंडियन टीम अपने पहले मैच के लिए नेट में जमकर पसीना बहा रही है. विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी (M S Dhoni) भी पहले मैच के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं. बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी का बल्ला जमकर चल रहा है.

महेंद्र सिंह धोनी वीडियो में चार गेंदों का सामना करते हैं और सभी गेंदों पर उनका बल्ला चलता है. वीडियो के बैकग्राउंड में 'माही मार रहा है' की आवाज भी सुनी जा सकती है. ये फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का मशहूर डायलॉग है. एक नजर डालिए प्रैक्टिस सेशन के वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- India vs South Africa ICC Cricket World Cup 2019: भारत को हाराने के लिए जाक कैलिस ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को दी ये सलाह

बता दें कि धोनी शानदार फॉर्म में है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाजवाब प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने आईपीएल में भी जमकर चौक्कों और छक्कों की बरसात की थी. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में भी धोनी ने शानदार शतक जड़ा था. अगर वर्ल्ड कप में धोनी का बल्ला चलता है, तो ये भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).