MS Dhoni New Milestone In IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में इतिहास रचने की दहलीज पर एमएस धोनी, इन 7 बड़े रिकॉर्ड पर होंगी निगाहें

महेंद्र सिंह धोनी के नाम टी20 क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में 7356 रन हैं. वह 7500 रन पूरे करने से सिर्फ 144 रन दूर हैं. यह उपलब्धि भी इस सीजन में हासिल की जा सकती है. आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के पास कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है, जिससे उनका दिग्गज करियर और भी चमक सकता है.

एमएस धोनी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

TATA Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: India vs Ireland T20I Series 2026: आयरलैंड दौरे पर जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम, जून में खेलेगी 2 मैचों की टी20 सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे. इस सीजन के शुरू होने में अब सिर्फ सात दिन बाकी हैं और धोनी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. चलिए एमएस धोनी के संभावित कीर्तिमानों के बारे में जानते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड (आईपीएल 2026 से पहले)

रिकॉर्ड मौजूदा आंकड़ा लक्ष्य जरूरत
सीएसके के लिए मैच 248 250 2
सीएसके के लिए रन 4,865 5,000 135
आईपीएल कुल रन 5,439 5,500 61
स्टंपिंग 47 50 3
सीएसके के लिए चौके 342 350 8
चेन्नई में चौके 99 100 1
टी20 (विकेटकीपर) रन 7,356 7,500 144

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 250 मैच खेलने का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 248 मुकाबले खेल चुके हैं. आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में एमएस धोनी 250 मैच पूरे कर लेंगे और एक ही टीम के लिए 250 मुकाबले खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 267 मैचों के साथ पहले पायदान पर हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5000 रन पूरे करने का मौका

एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 4865 रन बनाए हैं. अगर एमएस धोनी इस सीजन 135 रन बना लेते हैं, तो एमएस धोनी इस टीम के लिए आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

आईपीएल में 5500 रन का आंकड़ा

महेंद्र सिंह धोनी अब तक आईपीएल में कुल 5439 रन बना चुके हैं. ऐसे में एमएस धोनी को 5500 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 61 रन की जरूरत है. यह उपलब्धि भी इस सीजन में हासिल हो सकती है.

बतौर विकेटकीपर नया कीर्तिमान

एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं. एमएस धोनी के नाम 201 शिकार दर्ज हैं, जिसमें 154 कैच और 47 स्टंपिंग शामिल हैं. एमएस धोनी 50 स्टंपिंग के आंकड़े से सिर्फ 3 कदम दूर हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 350 चौके लगाने का रिकॉर्ड

एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 342 चौके लगाए हैं. अगर एमएस धोनी इस सीजन 8 चौके और लगाते हैं, तो वह 350 चौकों का आंकड़ा छू लेंगे और ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में सुरेश रैना 425 चौकों के साथ पहले स्थान पर हैं.

घरेलू मैदान पर 100 चौके पूरे करने का मौका

चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान पर धोनी ने 99 चौके लगाए हैं. वह सिर्फ 1 चौका और लगाते ही 100 चौकों के आंकड़े तक पहुंच जाएंगे. इस लिस्ट में भी सुरेश रैना 140 चौकों के साथ शीर्ष पर हैं.

टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर 7500 रन

महेंद्र सिंह धोनी के नाम टी20 क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में 7356 रन हैं. वह 7500 रन पूरे करने से सिर्फ 144 रन दूर हैं. यह उपलब्धि भी इस सीजन में हासिल की जा सकती है. आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के पास कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है, जिससे उनका दिग्गज करियर और भी चमक सकता है.

Share Now

\