MS Dhoni Last International Match: एमएस धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला भी रिजर्व डे पर खेला था, इस बार आईपीएल फाइनल में बना बड़ा सयोंग

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल का 10वां फाइनल मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. इससे पहले खेले गए 9 फाइनल मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार ख़िताब पर कब्ज़ा किया है और पांच मुकाबले गंवाए हैं.

एमएस धोनी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) में आज खिताबी भिड़ंत होगी. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच फाइनल जंग होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आज दोनों टीमों के बीच ख़िताब पर कब्ज़ा करने के लिए महा मुकाबला खेला जाएगा.ये एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल मुकाबला हुआ तो एक बड़ा सयोंग बन रहा है. एमएस धोनी ने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच भी रिजर्व डे पर ही खेला था.

आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से मैच शुरू होना तो दूर टॉस भी नहीं हो पाया था. अब ये मुकाबला रिजर्व डे यानी आज होना है. एमएस धोनी का ये आखिरी आईपीएल मैच भी हो सकता है. CSK vs GT, IPL 2023 Final: फटे हुए टिकट से भी फैंस देख पाएंगे फाइनल मुकाबला! अहमदाबाद से दर्शकों के लिए आया ये बड़ा अपडेट

एमएस धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच भी रिजर्व डे में खेला गया था

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 वर्ल्डकप सेमीफाइनल मैच था, जिसमें टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी. एक रोमांचक मैच, जिसमें धोनी टीम इंडिया को जीत दिला सकते थे लेकिन एक करीबी रन आउट की वजह से एमएस धोनी की पारी का अंत हो गया था. ये मुकाबला भी बारिश से प्रभावित था, जिसका निर्णय रिजर्व डे वाले दिन हुआ था. एमएस धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच रिजर्व डे वाले दिन खेला गया था. इस मैच के करीब एक साल बाद धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी ने टीम इंडिया को टी20 और वनडे वर्ल्डकप भी जिताया, वह सबसे सफल कप्तानों में शुमार है. एमएस धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले खेले. इनमे धोनी ने क्रमश 4876, 10773, 1617 रन बनाए.

Share Now

Tags

Chennai Super Kings Chennai Super Kings and Gujarat Titans Chennai Super Kings vs Gujarat Titans CSK CSK and GT CSK vs GT GT Gujarat Titans hardik pandya indian premier league Indian Premier League 2023 Indian Premier League 2023 Final Indian Premier League Final Indian Premier League Final 2023 IPL IPL 2023 IPL final IPL Final 2023 MS Dhoni Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2023 Tata Indian Premier League Final Tata Indian Premier League Final 2023 Tata IPL TATA IPL 2023 Tata IPL Final Tata IPL Final 2023 आईपीएल आईपीएल 2023 आईपीएल फाइनल आईपीएल फाइनल 2023 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2023 इंडियन प्रीमियर लीग 2023 फाइनल इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल एमएस धोनी गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स जीटी टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2023 टाटा आईपीएल फाइनल टाटा आईपीएल फाइनल 2023 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीएसके सीएसके और जीटी सीएसके बनाम जीटी हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Rajiv Gandhi Stadium Pitch Report: राजीव गांधी स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त