एमएस धोनी वनडे क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास, देखें वीडियो

टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय बैटिंग कप्तान कोहली (71 रन) को छोड़कर प्रभाव नहीं छोड़ पाई और 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन ही बना सकी.

एमएस धोनी (Photo Credit-Getty Images)

लीड्स. इंग्लैंड ने भारत को वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में 8 विकेट से हराकर भारत के लगातार 10 सीरीजी जीतने के सपने को तोड़ दिया इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को हराते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली. इंग्लैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में जीत और वनडे में हार के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं लेकिन इन सब के अलावा आखिरी वनडे मैच के बाद मैदान पर एक अनोखी बात नजर आई है, क्या पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले सकते हैं.

टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय बैटिंग कप्तान कोहली (71 रन) को छोड़कर प्रभाव नहीं छोड़ पाई और 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन ही बना सकी. इसके जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट (100*) के शतक और इयोन मोर्गन (88*) के अर्धशतक की बदौलत जीत का लक्ष्य आसानी से 44.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि टीम इंडिया की हार से ज्यादा इस मैच में एक और चीज ने फैंस का ध्यान खींचा और वह है धोनी के संन्यास की चर्चा.

आखिर क्यों शुरू हुई धोनी के संन्यास की चर्चा?

इस मैच में हार के बाद एमएस धोनी ने कुछ ऐसा किया जिससे उनके संन्यास की चर्चा शुरू हो गई. धोनी ने मैच खत्म होने के बाद पविलियन लौटते समय अंपायर के हाथों से गेंद ली, जिसके बाद सोशल मीडिया में ये चर्चा शुरू हो गई कि ये संभवत: धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच है.

हालांकि इस बारे में न तो बीसीसीआई और न ही धोनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है. ऐसे में ये कह पाना मुश्किल है कि धोनी ने ऐसा क्यो?

धोनी ने जब अंपायर से गेंद ली तो फैन्स को लगा कि शायद महेंद्र सिंह धोनीवन-डे से भी संन्यास लेने जा रहे हैं, क्योंकि धोनी ने टेस्ट मैच से रिटायर होने से पहले भी अंतिम टेस्ट में कुछ ऐसा ही किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट