MS Dhoni के कार कलेक्शन में शामिल हुआ Ford Mustang, देखें तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के कार कलेक्शन में एक और नाम जुड़ गया है. जी हां उनके गैराज में दुनिया की महंगी गाड़ियों में शुमार फोर्ड की 1969 मॉडल की मस्टैंग कार शामिल हो चुकी है. हालांकि बताया जा रहा है कि धोनी की यह विंटेज कार 1969 मॉडल कार नहीं है, बल्कि उन्होंने 1970 मॉडल की मस्टैंग कार को 1969 मॉडल में मॉडिफाई कराया है.

धोनी ने खरीदा फोर्ड मस्टैंग कार (Photo Credits: FB)

रांची, 8 जुलाई: भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के कार कलेक्शन में एक और नाम जुड़ गया है. जी हां उनके गैराज में दुनिया की महंगी गाड़ियों में शुमार फोर्ड (Ford) की 1969 मॉडल की मस्टैंग (Mustang) कार शामिल हो चुकी है. हालांकि बताया जा रहा है कि धोनी की यह विंटेज कार 1969 मॉडल कार नहीं है, बल्कि उन्होंने 1970 मॉडल की मस्टैंग कार को 1969 मॉडल में मॉडिफाई कराया है.

बता दें कि फोर्ड की मस्टंग कार दुनिया भर में अपने जबरदस्त फीचर्स और सुंदरता के लिए विख्यात है. इस बेहतरीन कार के अलावा धोनी के पास ग्रैंड पोर्श 911 (Grand Porsche 911) कार भी है. इस कार की खासियत है कि यह महज 4.5 सेकंड में 0-100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इन दोनों कारो के अलावा धोनी के गैराज में फेरारी 599 GTO (Ferrari 599 GTO) भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- इस दिग्गज खिलाड़ी का दावा- एमएस धोनी अपनी कप्तानी में किसी भी खिलाड़ी को असुरक्षित महसूस नहीं होने देते

बात करें धोनी के बारे में तो बीते सात जुलाई को उन्होंने अपना 40वां जन्मदिन मनाया है. धोनी के 40वें जन्मदिन पर देश के कई क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दिया. इसी कड़ी में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दिया. कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माही.'

Share Now

संबंधित खबरें

CSK Playoffs Scenario In IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए सीएसके का पूरा समीकरण

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट