MS Dhoni के घर आया नया मेहमान, नाम रखा-चेतक
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़े कुत्तों से प्यार है और यह बात हर कोई अच्छी तरह से जानता है. लेकिन अब धोनी ने रांची के बाहरी इलाके में अपने सात एकड़ के फार्महाउस पर पहुंचने के तुरंत बाद एक काले रंग का एक घोड़ा खरीदा है.
रांची, 8 मई: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़े कुत्तों से प्यार है और यह बात हर कोई अच्छी तरह से जानता है. लेकिन अब धोनी ने रांची के बाहरी इलाके में अपने सात एकड़ के फार्महाउस पर पहुंचने के तुरंत बाद एक काले रंग का एक घोड़ा खरीदा है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी दिल्ली से रांची पहुंचे हैं, जहां वह बायो बबल में कोविड-19 मामले सामने आने और आईपीएल के स्थगित होने के बाद रूके हुए थे.
धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर चेतक का वीडियो शेयर किया है. साक्षी ने लिखा, " चेतक, आपका हमारे घर में स्वागत है. जब आप लिली ( धोनी का पालतू कुत्ता) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह भद्र व्यवहार किया. आप हंसी- खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किए जाते हैं."
चेन्नई टीम के धोनी दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके पास काले रंग क घोड़ा है. उनके अलावा आलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास भी काले रंग का घोड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2021 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

