Most Sixes In T20I Cricket: संजू सैमसन ने रचा नया इतिहास, भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में इस मामले में बने छठें बल्लेबाज; जानिए टॉप-10 में कौन-कौन शामिल
भारतीय क्रिकेट में भी कई ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनियाभर के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ाईं. रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तक कई भारतीय बल्लेबाज इस फॉर्मेट में छक्कों की बरसात कर चुके हैं.
Most Sixes In T20I Cricket: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाना किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है. इस फॉर्मेट में वही खिलाड़ी सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ता है, जो कम गेंदों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखता हो. भारतीय क्रिकेट में भी कई ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनियाभर के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ाईं. रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तक कई भारतीय बल्लेबाज इस फॉर्मेट में छक्कों की बरसात कर चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन ने 4 छक्के जड़कर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए और इस खास उपलब्धि के साथ वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए. आइए जानते हैं भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में.
युवराज सिंह: भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह इस सूची में 10वें स्थान पर हैं. उन्होंने 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 51 पारियों में 1177 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 74 छक्के और 77 चौके निकले. युवराज का स्ट्राइक रेट 136.38 रहा और उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए.
ईशान किशन: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं. उन्होंने 65 मैचों की 65 पारियों में 1924 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान ने 89 छक्के और 198 चौके लगाए. उनके नाम एक शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं.
तिलक वर्मा: युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बेहद कम समय में इस सूची में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने 69 मैचों की 65 पारियों में 1834 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 93 छक्के और 140 चौके निकले. तिलक के नाम 2 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं.
केएल राहुल: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सातवें स्थान पर हैं. उन्होंने 72 मैचों की 68 पारियों में 2265 रन बनाए हैं. राहुल ने 99 छक्के और 191 चौके लगाए हैं. उनके नाम 2 शतक और 22 अर्धशतक भी दर्ज हैं.
संजू सैमसन: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 4 छक्के लगाकर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 100 छक्के पूरे किए. अब उनके नाम 76 मैचों की 68 पारियों में 102 छक्के दर्ज हो गए हैं. इसी उपलब्धि के साथ वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 1719 रन बनाए हैं और उनके नाम 3 शतक तथा 10 अर्धशतक भी हैं.
विराट कोहली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 125 मैचों की 117 पारियों में 4188 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 124 छक्के और 369 चौके निकले. कोहली ने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं.
हार्दिक पांड्या: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 138 मैचों की 109 पारियों में 2065 रन बनाए हैं. हार्दिक के नाम 126 छक्के और 168 चौके दर्ज हैं. उन्होंने 9 अर्धशतक भी लगाए हैं.
अभिषेक शर्मा: टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं. उन्होंने 66 मैचों की 65 पारियों में 2065 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 142 छक्के और 199 चौके निकले हैं. अभिषेक के नाम 3 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं.
सूर्यकुमार यादव: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 113 मैचों की 107 पारियों में 3272 रन बनाए हैं. सूर्या ने 179 छक्के और 297 चौके लगाए हैं. उनके नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक भी दर्ज हैं.
रोहित शर्मा: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 159 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित ने 205 छक्के और 383 चौके लगाए. उनके नाम 5 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं.