Most Sixes in IPL History: आईपीएल के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने बरपाया कहर, जड़ें सबसे ज्यादा छक्के; यहां देखें पूरी लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सीजन की विनर है. सीएसके ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था. लेकिन इस बार पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीमों के बीच पहला मुकाबला नहीं हो रहा है. फैंस इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का लुफ्त फ्री में उठा पाएंगे. इसके लिए फैंस को बस इंटरनेट और स्मार्टफोन की जरूरत होगी.

एबी डिविलियर्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है. आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने अभियान का आगाज 24 मार्च को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस बार मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में होगी, जबकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा होंगे. बिना कप्तानी के दबाव के रोहित शर्मा आगामी सीजन में बल्ले से कोहराम मचा सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सीजन की विनर है. सीएसके ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था. लेकिन इस बार पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीमों के बीच पहला मुकाबला नहीं हो रहा है. फैंस इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का लुफ्त फ्री में उठा पाएंगे. इसके लिए फैंस को बस इंटरनेट और स्मार्टफोन की जरूरत होगी. How To Watch IPL 2024 Live Streaming: 22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का 17वां सीजन, सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला; जानें कब और कहां फ्री में देख सकेंगे मैच

इन बल्लेबाजों ने जड़ें हैं सबसे ज्यादा शतक

क्रिस गेल: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है. क्रिस गेल ने आईपीएल के 142 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं.

रोहित शर्मा: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने 243 मैचों में 257 छक्के लगाए हैं.

एबी डिविलियर्स: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स तीसरे नंबर पर हैं. एबी डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में 184 मैचों में 251 छक्के लगाए हैं.

एमएस धोनी: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी चौथे नंबर पर हैं. एमएस धोनी ने 250 मैचों में 239 छक्के जड़ें हैं.

विराट कोहली: इस मामले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पांचवें नंबर पर हैं. विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में 234 छक्के ठोके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Toss Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कैंडी में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\