Most Fours In T20I Cricket: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौकों की बारिश करने वाली टॉप टीमें, बाबर आजम के नाम दर्ज है ये खास रिकॉर्ड
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल बाबर आजम के नाम दर्ज है. वहीं टीमों के आंकड़ों में भारत 4000 से अधिक चौकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है और इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है.
Most Fours In T20I Cricket: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौकों का हमेशा से खास महत्व रहा है. बड़े शॉट्स के साथ-साथ गैप में लगाए गए चौके भी मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाते हैं. अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया इस मामले में सबसे आगे निकल गई है. भारत 4000 से ज्यादा चौके लगाने वाली पहली टीम बन चुकी है. वहीं पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड भी इस सूची में शीर्ष चार टीमों में शामिल हैं. खिलाड़ियों की बात करें तो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली टीमें
भारत – 4000+ चौके.
पाकिस्तान – 3600+ चौके.
इंग्लैंड – 3300+ चौके.
न्यूजीलैंड – 3200+ चौके.
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
बाबर आजम (पाकिस्तान) – 473 चौके.
रोहित शर्मा (भारत) – 383 चौके.
विराट कोहली (भारत) – 369 चौके.
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल बाबर आजम के नाम दर्ज है. वहीं टीमों के आंकड़ों में भारत 4000 से अधिक चौकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है और इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है.