जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान, कहा-विश्व कप से पहले टीम का मनोबल काफी ऊंचा

बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की वेबसाइट पर कहा, " एक इकाई के रूप में टीम काफी मजबूत है. हर कोई खुश है."

जसप्रीत बुमराह (Photo: Getty Images)

मुंबई. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बावजूद भारतीय टीम का मनोबल काफी ऊंचा है. बुमराह को पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में अंगूठे में चोट लग गई थी जिसकी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं थे. ऐसा माना जा रहा है कि बुमराह अब भी अपने अंगूठे की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और उनका एक अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज में भी खेलना तय नहीं है.

बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की वेबसाइट पर कहा, " एक इकाई के रूप में टीम काफी मजबूत है.  हर कोई खुश है."

उन्होंने कहा, " टीम के सभी खिलाड़ी एक-दूसरे की सफलता का आनंद लेते हैं. टीम में कोई जलन नहीं है. जब टीम अच्छा करती है तो हर कोई खुश होता है."

भारतीय टीम जनवरी 2016 के बाद से पहली बार कोई वनडे द्विपक्षीय सीरीज हारी है. लेकिन यॉर्करमैन बुमराह का मानना है कि इस हार के बावजूद टीम का मनोबल काफी ऊंचा है और टीम के खिलाड़ियों का पूरा ध्यान अगले साल होने वाले विश्व कप पर है.

24 वर्षीय बुमराह ने कहा, "हमने पिछले दो-तीन वर्षो में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. यहां कोई व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं है जिसे खिलाड़ी हासिल करना चाहता हो. यह एक टीम का लक्ष्य है. टीम विश्व कप के लिए भी काफी अच्छी तैयारी कर रही है."

भारत के लिए तीन टेस्ट, 37 वनडे और 35 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके बुमराह ने कहा, "हर कोई टीम के लिए कुछ करना चाहता है जो कि आगे बढ़ने की दिशा में एक अच्छा संकेत है. यह एक सकारात्मक संदेश है जिससे आगामी विदेशी दौरों पर काफी मदद मिल सकती है."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी