बंगलादेशी बल्लेबाज मोमिनुल हक ने विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की

बांगलादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने इस साल टेस्ट में चार शतक बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है

विराट कोहली (Photo Credit-IANS)

चटगांव: बांगलादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने इस साल टेस्ट में चार शतक बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 27 वर्षीय मोमिनुल ने यहां जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को इस साल टेस्ट में अपना चौथा शतक पूरा किया. उन्होंने पारी के 50वें ओवर में रॉस्टन चेस की गेंद पर चौका लगाकर 135 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. मोमिनुल ने 167 गेंदों पर 120 रन बनाए और फिर इसके बाद वह तेज गेंदबाज शैनन ग्रैबियल की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए.

उन्होंने इसी मैदान पर इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी इस साल दो शतक जड़े थे. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मोमिनुल ने कोहली के साथ साथ अपने टीम साथी तमीम इकबाल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. कोहली और तमीम दोनों ने इस साल अब तक चार-चार टेस्ट शतक लगाए हैं. बांग्लादेशी बल्लेबाज ने इस उपलब्धि के बाद तमीम और कोहली से खुद की तुलना किए जाने पर कहा, "तमीम भाई के साथ तुलना किए जाने का सवाल ही नहीं बनता.

यह भी पढ़ें:  कप्तान विराट कोहली बनें यह रिकार्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

क्रिकेट की दुनिया में वह दूसरे स्तर के बल्लेबाज हैं. मुझे नहीं लगता है कि कोहली से भी मेरी तुलना करना सही होगा. वह मुझसे ऊंचे स्तर के बल्लेबाज हैं." उन्होंने कहा, "अभी साल खत्म नहीं हुआ है और भी टेस्ट मैच बचे हैं. इसके अलावा अभी दूसरी पारी और दूसरा मैच में बचा है. इसलिए इन सब बातों पर सोचने के अलावा मैं बस यही सोच रहा हूं कि कैसे मुझे अपनी बल्लेबाजी में और ज्यादा सुधार करनी है. मैं टीम के लिए अधिक से अधिक योगदान देना चाहता हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bihar Next CM: बिहार में नए मुख्यमंत्री बनाने की कवायद तेज, नए सीएम के चयन के लिए शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया BJP का केंद्रीय पर्यवेक्षक

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट