Cristiano Ronaldo’s Siuu Celebration: मोहम्मद सिराज ने किया खुलासा, विकेट लेने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का क्यों करते है नक़ल, देखें वीडियो

Cristiano Ronaldo’s Siuu Celebration: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह जश्न मनाने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है. सिराज को अक्सर विकेट लेने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह 'सिउ' सेलिब्रेशन करते हुए देखा जाता है. सिराज ने कहा, "मैं रोनाल्डो की तरह तभी जश्न मनाता हूं जब कोई आउट हो जाता है. मैं जश्न इसलिए मनाता हूं क्योंकि मुझे उनका काम करने का तरीका, उनकी दिनचर्या और लगातार अच्छा प्रदर्शन पसंद है. उनका कभी हार न मानने वाला रवैया है. रोनाल्डो सबसे अच्छे हैं, द गोट." इस बड़े बयान के साथ, अब हम सिराज के CR7 के 'सिउ' सेलिब्रेशन करने के पीछे की असली वजह जानते हैं.

वीडियो देखें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Premier League India (@plforindia)