क्रिकेट

यहां पढ़ें क्यों हर विकेट के बाद मुंह पर उंगली रखते हैं मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में देश के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम के लिए चार अहम विकेट चटकाए.

यहां पढ़ें क्यों हर विकेट के बाद मुंह पर उंगली रखते हैं मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज (Photo Credits: ICC)

लंदन, 15 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में देश के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम के लिए चार अहम विकेट चटकाए. मैदान में देखा जाता है कि हर विकेट के बाद वह अक्सर अपनी मुंह पर उंगली रखकर सफलता का जश्न मनाते हैं.

लॉर्ड्स टेस्ट (Lord's Test) के तीसरे दिन की समाप्ति के बाद सिराज से जब उनके इस सेलिब्रेशन स्टाइल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वे ऐसा अपने आलोचकों के लिए करते हैं जो उनके बारे में बहुत कुछ कहते हैं. मसलन मैं यह नहीं कर सकता या वह नहीं कर सकता तो अब मेरी गेंद उन्हें जवाब देगी. यह जश्न का मेरा नया अंदाज है.'

यह भी पढ़ें- Independence Day 2021: देश में 75वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, भारतीय क्रिकेटरों ने इस खास मैसेज के साथ देशवासियों को दी शुभकामनाएं

बात करें दूसरे टेस्ट मैच के बारे में तो विपक्षी टीम इंग्लैंड ने भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 364 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में 391 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान जो रूट (Joe Root) ने 180 रन की सर्वाधिक नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 321 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके लगाए.

रूट के अलावा इंग्लैंड के लिए पहली पारी में दूसरे सर्वोच्च स्कोरर मध्यक्रम के 31 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) रहे. उन्होंने टीम के लिए पहली पारी में 107 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd Test Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड की पहली पारी 391 रनों पर सिमटी

भारत के लिए पहली पारी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने 30 ओवर की गेंदबाजी स्पेल में 94 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. सिराज ने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज डोम सिबली समेत हसीब हमीद, जॉनी बेयरस्टो और ओली रॉबिन्सन को अपना शिकार बनाया.

सिराज के अलावा भारतीय टीम के लिए पहली पारी में इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने तीन और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने दो विकेट चटकाए. शर्मा ने जहां जोस बटलर, मोईन अली और सैम कर्रन को आउट कि या, वहीं शमी ने रोरी बर्न्स और जेम्स एंडरसन को अपना शिकार बनाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2021 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).