क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम ने इस दिग्गज खिलाड़ी को वापस बुलाया

हफीज एक अच्छे ऑफ स्पिनर भी हैं लेकिन उनके संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के कारण उन पर एक से अधिक बार प्रतिबंध लग चुका है. हफीज के आने से टीम के शीर्ष क्रम के मजबूती मिलेगी. उनका अनुभव तीन टेस्ट मैच खेलने वाले इमाल उल हक, फखर जमां जैसे गैरअनुभवी खिलाड़ियों के लिए मददगार साबित होगा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम ने इस दिग्गज खिलाड़ी को वापस बुलाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Getty)

पाकिस्तान ने सोमवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान किया. चयनकर्ताओं ने हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को 17 सदस्यीय टीम में चुना है. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, हफीज सात अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रथम टेस्ट मैच से पहले दुबई पहुंचेंगे. हफीज दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। 37 साल के हफीज अभी तक 50 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 39.22 की औसत से 3,452 रन बनाए हैं.

हफीज एक अच्छे ऑफ स्पिनर भी हैं लेकिन उनके संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के कारण उन पर एक से अधिक बार प्रतिबंध लग चुका है. हफीज के आने से टीम के शीर्ष क्रम के मजबूती मिलेगी. उनका अनुभव तीन टेस्ट मैच खेलने वाले इमाल उल हक, फखर जमां जैसे गैरअनुभवी खिलाड़ियों के लिए मददगार साबित होगा.

टीम :

सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, असद शफीक, हारिस सोहेल, उस्मान सलाहुद्दीन, मोहम्मद रिजवान, फहीम अशरफ, शादाब खान, बिलाल आसिफ, यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, वहाब रियाज, हसन अली, मीर हमजा, मोहम्मद हफीज.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2018 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).