MLR W vs MLS W 19th Match Scorecard, WBBL 2024: मेलबर्न रेनेगेड्स ने मेलबर्न स्टार्स को 15 रन से हराया, दर्ज की तीसरी जीत; चारिस बेकर ने की शानदार गेंदबाजी

महिला बिग बैश लीग 2024 का 19वां मैच आज मेलबर्न रेनेगेड्स महिला बनाम मेलबर्न स्टार्स महिला के बीच मेलबर्न के जंक्शन ओवल में खेला जा गया. इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स महिला टीम ने 15 रन से मेलबर्न स्टार्स महिला टीम को हरा दिया. इसके साथ ही मेलबर्न रेनेगेड्स ने 6 मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

Melbourne Renegades Women (Photo: @WBBL)

Melbourne Renegades Women vs Melbourne Stars Women 19th Match, Womens Big Bash 2024 Scorecard: महिला बिग बैश लीग 2024 का 19वां मैच आज मेलबर्न रेनेगेड्स महिला बनाम मेलबर्न स्टार्स महिला के बीच मेलबर्न के जंक्शन ओवल में खेला जा गया. इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स महिला टीम ने 15 रन से मेलबर्न स्टार्स महिला टीम को हरा दिया. इसके साथ ही मेलबर्न रेनेगेड्स ने 6 मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से चारिस बेकर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. चारिस बेकर ने 4 ओवर में 9 रन देकर एक विकेट चटकाई. दूसरी ओर, मेलबर्न स्टार्स महिला टीम को पांच मैचों में तीसरी हार मिली. ये भी पढें: AFG vs BAN 2nd ODI, Sharjah Cricket Stadium Stats: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे, यहां देखें शारजाह क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े, पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

मैच की बात करें तो मेलबर्न स्टार्स महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स महिला टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाई है. मेलबर्न रेनेगेड्स महिला टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. मेलबर्न रेनेगेड्स महिला टीम ने टीम पहले 7 ओवर में बस 34 रन बनाई. जिसमें कप्तान हेले मैथ्यूज़ का विकेट भी गवांया. हेले मैथ्यूज़ इस मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. हेले मैथ्यूज़ सिर्फ 20 गेंदों में 12 रन बनाई. जबकि डिआंड्रा डॉटिन भी सिर्फ 7 रन बनाई. मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से सबसे ज्यादा ऐलिस कैप्सी ने 15 गेंदों में 33 रन बनाई. इसके अलावा कोर्टनी वेब 25 रन, निकोल फाल्टम 29 रन और नाओमी स्टालेनबर्ग 26 रन बनाई. वहीं मेलबर्न स्टार्स महिला टीम की ओर से मैरिज़ेन कप्प और एनाबेल सदरलैंड को 2-2 विकेट मिले. जबकि सोफी डे और मैसी गिब्सन को 1-1 विकेट मिला.

147 रनों के जवाब में मेलबर्न स्टार्स महिला टीम 9 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी. मेलबर्न स्टार्स महिला टीम की ओर से सबसे ज्यादा दीप्ति शर्मा ने 20 गेंदों में 23 रन बनाई. इसके अलावा यस्तिका भाटिया 22 रन, मेग लैनिंग 22 रन और एनाबेल सदरलैंड 16 रन बनाई. वहीं मेलबर्न रेनेगेड्स ने छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी को एक-एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट