मिताली राज ने महिला टीम के कोच रमेश पोवार पर लगाया अपमानित करने का इलजाम

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली को ही बैंच पर बैठाया गया और इस मैच में भारतीय टीम हार गई. इस कारण मिताली को सेमीफाइनल मैच में शामिल न करने का विवाद खड़ा हो गया और इसने अब बड़ा रूप ले लिया है

रमेश पोवार और मिताली राज

इंग्लैंड के खिलाफ पिछले सप्ता हुए महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज (Mitali Raj) को बाहर रखने के मामले में अब नया मोड आया है. पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज (Mitali Raj) ने कोच रमेश पोवार (Ramesh Powar) ने सीरीज के दौरान उन्हें अपमानित किया. इसको लेकर उन्होंने बीसीसीआई को एक पत्र भी लिखा है. मिताली ने यह भी कहा कि सीओए की सदस्य और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डियाना इदुलजी ने उनके खिलाफ अपने पद का दुरुपयोग किया है.

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली को ही बैंच पर बैठाया गया और इस मैच में भारतीय टीम हार गई. इस कारण मिताली को सेमीफाइनल मैच में शामिल न करने का विवाद खड़ा हो गया और इसने अब बड़ा रूप ले लिया है. टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में घुटने की चोट के कारण मिताली बाहर थी, लेकिन उससे पहले खेले गए दो मैचों में उन्होंने लगातार अर्धशतकीय पारियां खेली थीं.

यह भी पढ़े: मिताली राज को टीम से बाहर किए जाने पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, कहा- मेरे जैसा हाल हुआ

सेमीफाइनल मैच से एक दिन पहले उन्हें फिट घोषित कर दिया गया था. बावजूद इसके प्रबंधन ने उन्हें बैंच पर बैठाकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने वाली अंतिम एकादश को बरकरार रखने का फैसला किया. इस मामले पर भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम प्रबंधक तृप्ती भट्टाचार्य ने बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी और महाप्रबंधक सबा करीम के साथ एक बैठक की थी. पिछले सप्ताह करीम और जौहरी ने टीम के मुख्य कोच रमेश पवार से भी मुलाकात की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड