श्रीलंका के अगले मुख्य कोच बन सकते हैं मिकी आर्थर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच मिकी आर्थर अब श्रीलंका क्रिकेट टीम के अगले मुख्य कोच बन सकते हैं. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, चंदिका हथुरूसिंघा, इस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं, जिन्हें अभी तक आधिकारिक रूप से उनके पद से नहीं हटाया गया है.

मिकी आर्थर (Photo Credits: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच मिकी आर्थर अब श्रीलंका क्रिकेट टीम के अगले मुख्य कोच बन सकते हैं. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, चंदिका हथुरूसिंघा, इस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं, जिन्हें अभी तक आधिकारिक रूप से उनके पद से नहीं हटाया गया है. इस बीच आर्थर ने भी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के साथ करार पर हस्ताक्षर किया है, लेकिन श्रीलंका बोर्ड के अधिकारियों ने उन्हें कोच नियुक्त करने का विश्वास जताया है.

श्रीलंका को अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करना है, जहां उसे 11 दिसंबर से मेजबान टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. श्रीलंकाई बोर्ड विश्व कप की समाप्ति के बाद से ही नए कोच का तलाश कर रहा है और इस दौरान उसने कई पूर्व कोचों से भी बातचीत की है. लेकिन अब आर्थर ने इस पद के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए हैं. यह भी पढ़ें- मिस्बाह उल हक ने कहा- PCB जितना वेतन मिकी आर्थर को देती थी उतना मुझे भी दे

एसएलसी के सीईओ एश्ले सिल्वा ने कहा, "हम मिकी के साथ बातचीत कर रहे हैं. हम यह समझते हैं कि हम करार पर पहुंचने में सक्षम हैं." आर्थर इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को कोचिंग दे चुके हैं. लेकिन 2016 से 2019 तक पाकिस्तान के कोचिंग के रूप में उनका कार्यकाल अच्छा रहा है, जिसमें पाकिस्तान की टीम ने 2017 में भारत को मात देकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट, कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो मेंआयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Score Update: कोलंबो में श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Preview: श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\