MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि चार मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.
Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women, 3rd Match TATA Women's Premier League 2026 Preview: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 9 जनवरी से हो गया है. इस टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला आज यानी 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने अभियान की शुरूआत करने जा रही हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला हार कर आ रहीं हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
मुंबई इंडियंस का सीजन का यह दूसरा मुकाबला हैं. शुक्रवार को सीजन के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं दिल्ली सीजन का पहला मैच नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अगुवाई में उतरेगी. पिछले तीन सीजन से जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन पहली बार बतौर कप्तान टीम को लीड करेंगी. जेमिमा रोड्रिग्स की कोशिश टीम को शुरुआती मैच में जीत दिलाना होगी. दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर भी नजर रहेगी.
अब तक कुछ ऐसा रहा है डब्ल्यूपीएल का सफर
महिला प्रीमियर लीग के अब तक तीन सीजन खेले जा चुके हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी है. वहीं, हर सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी शानदार रही है और लगातार तीनों बार फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है, हालांकि खिताब अभी तक उनके हाथ नहीं लगी है.
दोनों टीमों के हेड टू हेड (MI-W vs DC-W Head To Head Record)
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि चार मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.
डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी पिच रिपोर्ट (Dr DY Patil Sports Academy Pitch Report)
टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा. डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी की पिच ऐतिहासिक रूप से डब्ल्यूपीएल में बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है, जो सही उछाल और छोटे सीमाओं (लगभग 65 मीटर सीधा) की पेशकश करती है. यहां डब्ल्यूपीएल 2025 में 160+ का स्कोर बनाने वाली टीमों ने दो बार सफलतापूर्वक बचाव किया, लेकिन ओस के प्रभाव में पीछा करने वाली टीमों ने 70% बार सफलता प्राप्त की. टॉस जीतने वाले कप्तान परिस्थितियों को देखते हुए पीछा करने का विकल्प चुन सकते हैं.
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दूसरे वनडे मैच के लिए मुख्य खिलाड़ी (MI W vs DC W Key Players To Watch Out): हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, साइका इशाक, शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, अलाना किंग और श्री चरणी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज नेट साइवर-ब्रंट और अलाना किंग के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं जेमिमा रोड्रिग्स और शबनीम इस्माइल के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डब्ल्यूपीएल का तीसरा मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर आएंगे.
कहां और कैसे देखें लाइव मैच? (Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women Live Streaming)
मुंबई इंडियंस महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच तीसरा मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI-W vs DC-W 3rd Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस महिला: हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जी कमलिनि, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक, निकोला कैरी, पूनम खेमनार.
दिल्ली कैपिटल्स महिला: शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजेन कैप, चिनेल हेनरी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, स्नेह राणा, अलाना किंग, श्री चरणी, मिन्नू मणि.
नोट: मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.